• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज यात्रा का विचार त्याग दें। एक यात्रा मजबूरी में ही करनी पड़ेगी तो नुकसान होने का डर है अत: शगुन देखकर चलेंं। आपका प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा। यदि आप अन्य लोगों की मदद लें तो आज कोई खास रुका हुआ काम बन सकता है। विवाद में आपकी विजय होगी परंतु उससे पूर्व आपको कुछ लोगों को साधना पड़ेगा। संतान की तरफ से चिंतित रहेंगे। िपद-प्रतिष्ठा की चिंता बनी रहेगी। कसी प्रभावशाली व्यक्ति से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। आज किसी बाहरी व्यक्ति से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा के अवसर बन रहे हैं।

सिंह:
आज कोई महत्वपूर्ण काम सिद्ध हो सकता है, समय लाभ का बना है और आप बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। किसी खास बात को लेकर आपको निर्णय ले लेना चाहिए। अनिश्चय में रहने से नुकसान होगा। आपके बारे में लोगों की राय सुधर सकती है। किसी निंदनीय कार्य को नहीं करें। आर्थिक लाभ बढ़ेगा, सम्मान बढ़ेगा। किसी समूह में आपके शानदार आचरण से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में एक छोटी सी अड़चन बनी रहेगी। यश-प्रतिष्ठा के एक से अधिक मौके आपके सामने रहेंगे। कानूनी विवाद में समझौतावादी रुख रखने में ही फायदा है।

कन्या:
आज बहुत शानदार दिन है, जब आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा लाभ सामने आएगा। घर-परिवार में आपकी साख बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण योजना अमल में आ जाएगी। सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा होगी। कोई नई व्यावसायिक वार्ता प्रारंभ हो सकती है। आपका सम्मान व पद दोनों बढ़ेंगे। किसी खास मौके पर बहुत साहसपूर्ण निर्णय लेने होंगे। चंद्रमा शक्तिशाली हैं और आपके प्रभाव क्षेत्र को बढ़ा देना चाहते हैं। तेज गति से कोई काम नहीं करें।

ये भी पढ़ें - घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 7 january 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved