मेष: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। कोई एक रुका काम बन जाने से खुशी होगी। अर्थ-प्रबंध भी सुधरेगा, काम-काज की गति भी आगे बढ़ेगी। इन दिनों अपने आप ही कुछ सुविधाएं मिलनी शुरु हो जाएंगी। समूह में आयोजन का लाभ मिलेगा और आपका परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। संतान से जो अपेक्षा आप कर रहे हैं वह उचित है परंतु ज्यादा जल्दी नहीं करें। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे, आप उनकी सुख-सुविधा के लिए कुछ खास करेंगे। धार्मिक मामलों में आप आगे रहेंगे और खर्चा भी करेंगे। आज कोर्ट-कचहरी से मदद मिल सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज एक तरफ पलायन का भाव रहेगा तथा दूसरी तरफ किसी काम में जरूरत से ज्यादा रुचि लेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में कोई विशेष बात आ सकती है। अत्यधिक व्यस्त हो जाएंगे और काम-काज की अधिकता के कारण परेशान रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाग्य बढ़ेगा और नए-नए लोग मिलेंगे। एक-दो लोग भारी ईष्र्या करेंगे। विवाद में विजयी रहेंगे। दोपहर तक जो परेशानियां थीं, शाम तक सबमें नियंत्रण पा लेंगे। यात्रा हो सकती है, भारी खर्चा भी हो सकता है।
मिथुुन: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में आज गति आएगी। आज एक तरफ तो भारी खर्चा होगा तो दूसरी तरफ भारी लाभ भी होगा। संतान के लिए अत्यंत शुभ दिन है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सम्मान बढ़ेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिए शानदार समय बना हुआ है। किसी भी विवाद में आप अच्छी स्थिति रहेंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें और खाने-पीने में नियंत्रण रखें। कोई साहस भरा काम करना पड़े तो फैसला ले सकते हैं। भाई-बहिनों की तरफ से चिंता बनी रहेगी।
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 जनवरी
इस दिशा में सीढ़ियों का निर्माण करने से रहता है स्वास्थ्य अच्छा और धन-संपत्ति
व्यवसाय में नुकसान या नौकरी में अड़चन आ रही है तो करें ये उपाय
Daily Horoscope