मेष:
आज का दिन बहुत व्यस्त जाने वाला है। नया उत्तरादायित्व मिलेगा या आपकी पूछ बढ़ेगी।
यात्रा का बहुत दबाव बना रहेगा परंतु उत्तर दिशा में यात्रा ना करें। आपको अपनी शर्तों
को बताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा परंतु जैसी कल्पना आप कर
रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। भागीदारी के मामले में दिन शुभ है। कोई काम की बात हो
सकती है। आपका व्यवसाय संतुलन अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। संतान के लिए कुछ नया करने
की सोचेेंगे, उसके आसार बन रहे हैं। सरकारी लोगों से आज कुछ भी काम निकलवा लेंगे, वे
आपके अनुकूल पड़ेंगे। बढ़ते हुए खर्चे चिंता उत्पन्न करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ:
आज समय लाभ का बना है। अचानक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। कई दिनों से आपके मन में
जो विचार चल रहे थे, वे सफल होते नजर आएंगे। काम-काज में अचानक बाधाएं उत्पन्न हो सकती
हैं। आपके मित्र व सहयोगी भी परेशान करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए साधारण का प्रयास लाभ
दे जाएंगे। कुछ नया नहीं करें क्योंकि यह उचित समय नहीं है। यात्रा की परिस्थितियां
बन रही हैं जो कि लाभदायक हो सकती हंै। उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। भाई-बहिनों
के लिए दिन शुभ है, उन्हें किसी काम से लाभ हो सकता है। कोई तात्कालिक परेशानी हल हो
जाएगी। भूमि-भवन से संबंधित किसी मामले में गति हो सकती है, कोशिश करेंगे तो एक-दो
दिन में बात बनने लगेगी।
मिथुुन:
आज समय सुधार पर है। घर-परिवार के लोग आपके काम-काज में रुचि लेंगे और मदद के लिए आगे
आ सकते हैं। कपड़े, जेवर इत्यादि वस्तुओं की खरीद होगी। आज किसी अच्छे उपहार की प्राप्ति
हो सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा जाएगा, आपकी पूछ बढ़ेगी और
काम को मान्यता मिलेगी। किसी समूह में शामिल हो सकते हैं या किसी दावत में जाने का
अवसर मिलेगा। संतान के लिए दिन शानदार है, वे अच्छा कार्य-प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय
के संबंध किसी मामले में संतान को सफलता मिल सकती है। आज काम-काज का दबाव ज्यादा ही
रहेगा और अधिक समय देना होगा। इच्छा के विरुद्ध कोई काम होने से मन अप्रसन्न रहेगा।
वाणी पर नियंत्रण रखें।
जानिये पितरों के निमित्त श्राद्ध करते समय क्यों धारण की जाती है कुशा
आज का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा 12 राशि के जातकों का परिवर्तिनी एकादशी का दिन
इन संकेतों से चलता है पता, नाराज हैं आपके पितर, दूर करें नाराजगी
Daily Horoscope