मेष:
आज यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है परन्तु शाम के बाद यात्रा करेंगे तो लाभदायक हो
सकती है। कोई बिगड़ा हुआ काम भी बनने की स्थिति आ रही है। सोच-समझ कर योजना बनाएं,
अड़चनों के बाद भी आप अपना काम कर जाएंगे। अद्र्धरात्रि के आस-पास कोई महत्वपूर्ण निर्णय
लेना पड़ सकता है, डरने की आवश्यकता नहीं। भागीदारी के मामलों में परिस्थति लाभदायक
रहेगी। समूह के रूप में किया गया और भी कोई कार्य सफल हो सकता है। संतान के लिए समय
लाभ का बना हुआ है। कुटुम्ब के मामलों में थोड़ी बहुत अप्रिय स्थितियां अभी भी बनी
रहेंगी। खान-पान में सावधानी बरतें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ:
समय लाभ का बना हुआ है। किसी खास सूचना से बहुत आशावादी हो जाएंगे। घर में थोड़ी बहुत
समस्या बनी रहेगी। संदेह की परिस्थितियों में कमी आएगी। आप जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण
निर्णय लेने की स्थिति आ जाएंगे। व्यवसाय में आप अपना कौशल प्रदर्शन करेंगे और उसका
लाभ मिलेगा। प्रतिद्वंद्वियों पर आप बहुत भारी पड़ेंगे। भूमि-भवन से लाभ की परिस्थिति
बनी हुई है। धार्मिक मामलों में बहुत रुचि लेंगे। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा और
आप उससे अपना काम बना लेंगे। प्रेम सम्बन्ध में गति आएगी, उनके लाभ का समय है।
मिथुुन:
समय शानदार बना हुआ है। आपकी ख्याति बढ़ेगी और आपको लाभ होगा। आपके बारे में लोगों
की राय बदलेगी। भागीदारी के मामलों में आप लाभ में जाएंगे। आय का स्तर बढ़ेगा, दैनिक
आय भी बढ़ेगी। अर्थ प्रबंध में थोड़ी बहुत समस्या रहेगी परन्तु आप परिस्थितियों को
जीत लेंगे। किसी साहसपूर्ण फैसले की आवश्यकता है, जिसे आप कर पाएंगे। यह बड़ा अजीब
समय है जब खर्चे का स्तर भी ऊंचा रहेगा और आय का स्तर भी ऊंचा रहेगा। जीवन साथी को
हर काम में लाभ होगा। आपको स्वास्थ्य संबंध सावधानियां बरतनी चाहिएं। छोटी-छोटी बातें
परेशान करेंगी।
29 सितम्बर से शुरू होगा पितृ पक्ष, भूलकर भी नहीं करें यह काम
आज का राशिफल: 12 राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा दिन
गणेश पूजन का श्रेष्ठ समय, शास्त्रों में भी बताया इसे श्रेष्ठ, बन रहे ये विशेष संयोग
Daily Horoscope