• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: समय शानदार है। कठिनाईयों के बीच भी भाग्य देगा। आपकी थोड़ी सी मेहनत रंग ला सकती है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी से काम करना होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सलाह-मशविरा कर लें। आर्थिक लाभ बढ़ेगा, किसी मामले में भारी खर्चा होगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। साझा भाव से काम करने में नई दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों को लेकर मन में निराशा का भाव बना रहेगा, आप कोशिश करके स्थितियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। यदि विवाहित हंै तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा ना करें, कष्टकारी रहेगी। आज व्यवहार में संयम रखना उचित होगा।

वृषभ: आजीविका क्षेत्रों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जैसा सोच रहे हैं, उसी ढंग से काम बनता चलेगा। लोग सहयोग व समर्थन करेंगे। आप चाहेंगे उसी ढंग से कार्य-विस्तार हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए कार्य नीति में परिवर्तन लाना होगा। नौकरी करते हैं बॉस की प्रसन्नता बनी रहेगी। भूमि-भवन के मामलों में काम-काज में तेजी आएगी। सोच में बदलाव आ सकता है। व्यावसायिक विवाद में बड़ा कदम उठा सकते हंै, आर्थिक लाभ बढ़ेगा, अचानक लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभ दे सकती है, सोच-समझकर करें। प्रेम संबंध में गति आएगी, उपहारों का लेना-देना, मन को बहुत शांति प्रदान करेगा।


मिथुुन: काम-काज की स्थितियों में तेजी से सुधार आएगा। आप जिस ढंग से चाहते हैं, घटनाएं उसी ढंग से मोड़ लेंगी। आज की मेहनत शानदार परिणाम ला सकती है। कार्य-पद्धति में आवश्यक सुधार के लिए काम करेंगे। आर्थिक लाभ अचानक बढ़ेगा परंतु खर्चा भी बढ़ेगा। संतान को लेकर चल रही समस्याओं में कोई कमी नहीं आएगी, कोई विवाद परेशान कर सकता है। यात्रा लाभदायक हो सकती है, यदि आप उसके साथ व्यवसाय जोड़ लें। आर्थिक लाभ के लिए नए काम में हाथ डाल सकते हैं। आज धार्मिक या आध्यात्मिक मामलों में प्रगति होगी। बड़े लोगों से मिलना हो सकता है, प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिलेगी, आपका व्यवहार ही निर्णायक होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 29 November 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi\r\n\r\n, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved