मेष: आज यात्रा योग प्रबल हैं। निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदलने का लाभ मिल सकता है। किसी खास काम में घर-परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा और कई लोग दिनभर साथ रहेंगे। दोपहर बाद किसी खास काम के सफल हो जाने की उम्मीद है। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, वे सफल हो सकते हैं परन्तु धन प्रबंध की समस्या फिरभी बनी रहेगी। व्यवसाय में विरोधी लोगों को लेकर मन ही मन चिंता रहेगी और तनाव की परिस्थितियां भी रहेंगी। आपको नुकसान तो नहीं दिख रहा है परन्तु सावधान होकर काम करना बहुत जरूरी है। आज किसी दावत में भाग लेने का निमंत्रण रहेगा। स्वीकार कर लें, कई लोगों से एक साथ मिलना हो जाएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगी और दवाइयों का प्रयोग बढ़ सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: प्रात: से ही मन में उत्साह का वातावरण रहेगा। भागदौड़ बहुत रहेगी परन्तु केवल स्थानीय यात्राओं तक ही सीमित रहें। लम्बी यात्राओं में कष्ट हो सकता है। निजी सम्बन्धों को लेकर आपको थोड़ी चिंता रहेगी। अपने जनसम्पर्कों को लेकर भी आपके मन में चिंताएं बनी रहेंगी। संतान की योजनाओं में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे और उनके किसी अधूरे काम को पूरा करने में बहुत ज्यादा रुचि लेंगे। भागीदारी के मामलों में कुछ अड़चनें आ रही हैं, जिन्हें आप शीघ्र ही दूर कर लें। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां सुधर रही हैं और कोई आकस्मिक लाभ होना सम्भव है। यह आपके ऊपर है कि हाथ में आए हुए मामलों को कितनी बुद्धिमानी से सुलझाते हैं। कोई साहसी निर्णय लेना पड़े तो आप ले सकते हैं। आज आपकी लोकप्रियता बढऩे का दिन है।
मिथुुन: यात्रा कार्यक्रम टाल दें। मजबूरी हो तो संध्या के बाद यात्रा करें परन्तु उत्तर दिशाा में फिर भी नहीं करें। कामकाज में थोड़ी अड़चन रहेंगी और कोई अटके हुए काम निकालने के लिए विशेष व्यक्ति की सिफारिश की जरूरत पड़ेगी। आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी करते हैं तो बाधाओं के बीच में भी आपका प्रस्ताव मंजूर हो सकता है और कामकाज में आंशिक बदलाव आ सकता है। विरोधियों के षडय़ंत्र से सावधान रहें। कोई आर्थिक लाभ हुआ तो ऋण प्रबंध में ही प्रयोग में लेंगे। घर-परिवार में विवाद के छोटे मामलों को अभी उठाने की जरूरत नहीं है, अभी उन्हेें बाद के लिए स्थगित कर दें। आज नए वाहन संबंधी कोई विचार मन में आ सकता है। अपनी व्यावसायिक नीति में थोड़ा सा आक्रामक होने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। संधिवात या पाचनतंत्र के विकार सताएंगे।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope