मेष: आज का दिन अच्छा गुजरेगा। शुभ यात्रा हो सकती है। यात्रा से लाभ हो सकता है या कहीं अन्य से भी लाभ हो सकता है। रुपए-पैसे का लाभ नहीं हुआ तो कोई अन्य लाभ भी हो सकता है। संतान को मित्रों से मदद मिलेगी। उनका कोई अटका हुआ काम बनेगा। आपको नए तरह के लोग मिलेंगे और व्यवसाय के सम्बन्ध में कोई नई चर्चा आ सकती है। आपको अपने सहयोगियों के साथ मशविरा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। शाम के समय कड़वी वाणी के प्रयोग से बचें अन्यथा परेशानी आ सकती है। दिन में भोजन का उल्लंघन कर सकते हैं। निकट रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: दिन सामान्य तौर से अच्छा जाएगा क्योंकि जिस बात की प्रतीक्षा कर रहे है वह होने वाली है। आज मन में सोचे हुए सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। यात्रा सम्भव है परन्तु वाहन सम्बन्धी कष्ट हो सकता है। सहयोगियों के बीच में किसी बात को लेकर परस्पर संदेह हो सकता है। आपको छोटी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। किसी बात को लेकर जिद नहीं पकड़ें और उसे सहज ढंग से ही होने दें। बिना कुछ किए ही आपकी बात की और आपके सम्मान की रक्षा हो जाएगी। वाहन सावधानी चलाएं और किसी अप्रिय बात का विरोध बहुत शांत भाव से करें। संतान के लिए आज का दिन शुभ है।
मिथुुन: आज यात्रा नहीं करें। यात्रा परेशानी भरी रहेगी, काम भी नहीं बनेगा। जिससे मिलने जा रहे हैं वह भी नहीं मिलेगा। घर में या दफ्तर की अंदरूनी कलह से बचने की चेष्टा करें। आपकी बातों का लोग गलत अर्थ निकालेंगे। नौकरी या व्यवसाय में आपके अधीनस्थ आज अच्छा काम करके देंगे, उसका लाभ आपको तुरंत मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम या किसी कला साहित्य के कार्यक्रम में भी भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है। घर परिवार के साथ आज निकटता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की चुगली से आप बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का आज का दिन
चमत्कारी है कपूर, जीवन को संवारने का काम करता है यह
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
Daily Horoscope