• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज समय लाभ का बना है। सोचा हुआ हर काम ढंग से हो जाएगा। आपको विशेष समर्थन मिलेगा, मित्र लोग सहयोग करेंगे। अर्थ लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यक्तिगत मामलों में कुछ निराशा का भाव रहेगा। भागीदारी के मामलों में बहुत असंतोष मन ही मन चलता रहेगा। भाई-बहिनों से निकट सहयोग नहीं मिल सकेगा। यात्रा योग प्रबल है, उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। खान-पान की अनियमतिता रहेगी। किसी खास स्थान पर आपकी पूछताछ हो सकती है। सुख-सुविधा अधिक मिलेगी। वाहन सुविधा बढ़ेगी। माता-पिता के लिए दिन बहुत अच्छा है।

वृषभ: आज आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। औसत से अधिक लाभ हो सकता है। बाहर के शहरों से आय बढ़ेगी। अनजाने में कोई ऐसा निर्णय कर लेंगे, जो बड़ा लाभ देगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी नए विषय में नहीं जाएं, पुराने विषय में ही ध्यान अधिक लगाना होगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों से सावधानी के साथ व्यवहार करें। किसी के धोखे को आप समझ जाएंगे। आपके लिए समय तेजी से सुधर रहा है अत: यह ध्यान रखेें कि आपसे ईष्र्या करने वाले लोग बढ़ रहे हैं। यात्रा लाभदायक होगी। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। माता के लिए समय कष्टकारक है परंतु पिता के लिए समय शुभ रहेगा। मित्रों से मिलना-जुलना होगा।

मिथुन: शारीरिक दृष्टि से आज का दिन असुविधाजनक हो सकता है परंतु व्यवसाय व नौकरी के बारे में दिन अच्छा जाएगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी नए अवसर को भुुनाने में आप तेजी दिखाएंगे। चंद्रमा बहुत बलवान हैं इसलिए आज कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिसकी आपसे उम्मीद नहीं की जा सकती। जीवनसाथी के लिए लाभ का समय है, वे जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। विवाद के मामलों से दूर रहें। कोई अनावश्यक पक्ष लेने के कारण नीचा देखना पड़ सकता है परंतु शत्रु हर हालत में परास्त होगा। संतान की चिंताओं में थोड़ा सा रुचि लें तो एक समस्या हल हो सकती है। कठिन श्रम का समय है परंतु आराम करना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 22 November 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi\r\n\r\n, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved