प्रात काल पंचांग पढ़ना
शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कर्क
राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार जाने वाला है। कामकाज को जिधर गति देना
चाहेंगे, उधर दे पाएंगे। आज नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, इससे कामकाज में बड़ी मदद मिलेगी।
धनु राशिवालों के लिए ग्रह स्थितियां विशेष
हैं। एक तरफ आपको कामकाज में सफलता मिलेगी परन्तु दूसरी तरफ किसी काम के न बनने का
अफसोस भी रहेगा।
मेष: यदि यात्रा का कार्यक्रम हो तो दोपहर के बाद ही यात्रा करें। दिनभर
काफी कामकाज रहेगा और शाम तक अच्छा परिणाम आ जाएगा। आर्थिक लाभ की सम्भावनाएं बढ़ेंगी।
दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है या कोई नई प्राप्ति हो सकती है। आज किसी मामले में
पहले तो खर्च करना पड़ेगा और बाद में उसका लाभ मिलेगा। किसी खास उद्देश्य के लिए आप
कई लोगों की सहमति लेने की कोशिश करेंगे परन्तु पूरी सफलता नहीं मिलेगी। सभी लोग पूरा
सहयोग नहीं करेंगे। घर-परिवार के मामलों में
रुचि लेंगे तथा किसी विवाद को शांत करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएंगे। पुराने
मित्रों या रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात हो सकती है। कोई व्यावसायिक वार्ता भी हो
सकती है परन्तु किसी बात पर निर्णय नहीं हो पाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: प्रात: से ही मन में बहुत उत्साह रहेगा और बकाया कामकाज को तेजी
से निपटाएंगे। आज आपका जनसम्पर्क तेजी से बढ़ेगा और किसी मामले में आर्थिक लाभ की परिस्थिति
बन सकती है। आपकी भागदौड़ तो रहेगी परन्तु लम्बी दूरी की यात्राएं करने के लिए दिन
अनुकूल नहीं है। आर्थिक लेनदेन के मामले में काफी कोशिश के बाद भी मनचाही सफलता नहीं
मिलेगी। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा परन्तु व्यावसायिक भागीदारी में थोड़ी बहुत
समस्याएं रहेंगी। किसी विषय पर आपसी सहमति नहीं बन पाएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से
संबंधित चिंताएं रहेंगी। आज कोई समाधान भी नहीं निकल पाएगा। धार्मिक मामलों में रुचि
बढ़ेगी। पूजा-पाठ और दान-धर्म दोनों का स्तर बढ़ेगा। आर्थिक चिंताएं यथावत रहेंगी।
मिथुन: आज प्रात: से ही मन में बहुत उत्साह रहेगा। आप किसी नए मामले में
पहल करेंगे और उसे समय पर साध लेने की कोशिश करेंगे। दोपहर में बहुत ही ज्यादा भागदौड़
करनी पड़ेगी और किसी समस्या को मुश्किल से ही हल कर पाएंगे। अचानक आए हुए खर्चे को
लेकर मन ही मन बहुत परेशान रहेंगे। ऋण का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और भुगतान के लिए
धन उपलब्ध नहीं हो पाएगा। कानूनी विवाद से बचकर रहें, परेशानी हो सकती है। आप चाहें
तो यात्रा कर सकते हैं परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा से परहेज करें। शत्रुओं को लेकर
आप मन ही मन चिंतित रहेंगे, चाहकर भी कोई उपाय नहीं कर पाएंगे। व्यवसाय में स्थितियां
थोड़ी सी कठिन रहेंगी और आपको लाभ कमाने के लिए किसी न किसी नए उपाय पर काम करना ही
पड़ेगा।
25 अप्रैल 2025: शुक्रवार का राशिफल – किसे मिलेगा भाग्य का साथ, कहां होगी तरक्की?
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 24 अप्रैल का दिन
किसका दिन बनेगा खास, कौन रहेगा सावधान? जानिए आज का राशिफल
Daily Horoscope