• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन भाग्यशाली, जानिए आपका राशिफल

सिंह: कामकाज में बदलाव लाने से अधिक उपलब्धि हो सकती है। आप अपने नजदीकी लोगों से सलाह-मशविरा करके आगे के लिए नीतियां तय कर सकते हैं। ग्रह स्थितियां सुधर रही हैं और आपको अतिरिक्त लाभ देना चाहती हैं। यह आपके ऊपर है कि किस तरह से घटनाओं को लेते हैं। गुरुओं से या विशिष्ट व्यक्तियों से मदद लेने में आपको लाभ रहेगा। घरेलू कामकाज में थोड़े विघ्न रहेंगे। आपसी मन-मुटाव या कटुता को कम करना जरूरी है। व्यवसाय के लिए कोई नया विषय हाथ लग सकता है। इस समय बाहरी सम्पर्कों को सुधारना चाहिए। आय का नया रास्ता खुल सकता है। आज कोई यात्रा कार्यक्रम हो तो उसे टाल दें क्योंकि यात्रा का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। भूमि-भवन को लेकर चिंताएं रहेंगी परन्तु कोई विशेष गति नहीं होगी।
कन्या: समय विशेष चल रहा है, लाभ के संकेत हैं। आज कोई अतिरिक्त लाभ हाथ में आ सकता है। किसी काम के पीछे हाथ धो कर पड़ेंगे तभी सम्पन्न हो पाएगा। आप जिन लोगों से अपेक्षा कर रहे हैं वे बहुत कुछ तो मदद नहीं करेंगे परन्तु आपका काम चलता रहेगा। भाग्य इस समय आपका साथ दे रहा है, अगर नौकरी या व्यवसाय में कोई अवसर मिले तो आप उसे भुनाने में देरी नहीं करें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा, आप खाने-पीने में सावधानी बरतें। आज किसी ऐसी दावत में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जहां पुरान कई लोग मिलेंगे। यात्रा सफल हो सकती है, छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें। आपकी संतान के लिए या अधीनस्थ लोगों के लिए समय अच्छा है, उनके कामकाज से प्रसन्नता होगी और आप अधिक समयोग करेंगे।
तुला: जिस बात की काफी दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं, वह होने ही वाली है। मित्रों को तो सहयोग मिलेगा ही, नए लोगों को अपने साथ जोडऩे में सफल रहेंगे। नौकरी में जवाबदेही बढ़ेगी। लोगों की राय भी आपके पक्ष में रहे, इसके लिए आपको कुछ विशेष मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ ऐसे लोगों को साथ लेना पड़ सकता है, जिन्हें आप अभी तक नहीं चाहते। यात्रा में बहुत खर्चे होंगे, अन्य लोगों के खर्चे भी आपको ही उठाने होंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे और मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। किसी के सहयोग से आर्थिक लाभ का नया रास्ता खुल सकता है। यदि भागीदारी में हैं तो लाभ रहेगा। दैनिक आय बढ़ सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में गति आ सकती है। नए वाहन की योजना भी बना सकते हैं। पिता के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उन्हें लाभ होगा और सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 20 July 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs is aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius and pisces rashifal, asto news, astrology news in hindi, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved