• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

Horoscope Today, 2 february  2020 Check astrological - Jyotish Nidan in Hindi

मेष: घर-परिवार के विवादों में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। कलह की परिस्थितियों को जीतने के लिए कुछ विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। कार्य स्थल पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। अधिक प्रशंसा मिलेगी और आलोचना के बाद भी अपना काम करते रहेंगे। अधिक लाभ के लिए आपके प्रयास सफल होंगे और कामकाज को जैसा चाहेंगे, वैसी गति दे पायेंगे। संतान की उन्नति के लिए प्रयास थोड़ा असर लाएंगे, उनकी अपनी कोशिश भी कामयाब रहेगी। प्रेम संबंध में गति आयेगी और आपको अच्छा रेस्पॉन्स मिलेगा। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए आपको अनुकूल अवसर मिल जाएगा। आज एक-दो बड़े लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और आपको उसमें नई दृष्टि मिलेगी। यात्रा आंशिक लाभ दे सकती




वृषभ: समय सुधार का है, आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण काम को एक निर्णायक मोड़ देने में सफल हो जाएंगे। किसी निकट रिश्तेदार से परेशानी रहेगी, आप उसका त्याग करने की भी सोचेंगे। प्रेम संबंधों में नवीनता आयेगी और नये ढंग से सोच सकते हैं। भागीदारी के मामलों में सफलता रहेगी। ऋणों के लेन-देन में सहूलियत बढ़ेगी। पैसा आयेगा और जाएगा परन्तु आपका हर काम सध जाएगा। वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी कटुता रहेगी परन्तु आपका वर्चस्व रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, आप और भी अधिक समय निकालेंगे। कार्य स्थल पर कार्य कौशल बढ़ेगा।

मिथुुन: मन में चिंताएं बनी रहेंगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी। अपनी परिस्थितियों को लेकर आप अकारण चिंता करेंगे। आज चंद्रमा केतु के प्रभाव में हैं, अत: निराशा की भावना अधिक रहेगी। जीवन साथी के लिए यह समय शानदार है और उनके कामकाज में वृद्धि होगी, आपके भाग्य में भी वृद्धि होगी और लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। संतान से भी सार्थक वार्ता होगी। संतान के लिये यह शुभ समय है, उन्हें कोई उपलब्धि होगी। उनकी किसी योजना पर आपकी सहमति बनेगी। आज यात्राएं नहीं करें अन्यथा यात्रा में कष्ट हो सकता है। किसी अप्रिय विवाद से बचने की चेष्टा करें।

कर्क: आजीविका क्षेत्र में समय शानदार है। लाभ होगा परन्तु सीमित हो जाएगा। उपलब्धियों के बाद भी पूरा लाभ नहीं मिलेगा। कामकाज में नवीनता आएगी। कुछ ऐसा कार्य कर पाएंंगे जो अब तक नहीं हुआ था। घर परिवार में सामंजस्य के लिए आपकी कोशिश सफल हो सकती है। कुटुम्ब में तो आपको सफलता मिल जायेगी परन्तु खुद के परिवार में थोड़ा सा असंतोष रहेगा। संतान के लिए समय ठीक है परन्तु आपके मन में असंतोष रहेगा। संतान की गतिविधियों से भी आपका मन प्रसन्न नहीं रहेगा। आपको चाहिए कि इन दिनों व्यर्थ के भ्रम नहीं रखें अन्यथा ढंग से काम नहीं कर पाएंगे। यात्रा सोच-समझकर करें परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा न करें।


सिंह: ग्रह स्थितियां शानदार हैं। आप जोश में आकर बकाया कामकाज को करने के लिए अभियान चलाएंगे। आज आंशिक सफलता मिल सकती है। कामकाज में अधूरेपन को लेकर आपके मन में भारी असंतोष रहेगा। किसी एक काम को छोडक़र दूसरे काम में जुट जाएंगे। शाम के बाद किसी बात को लेकर मन में भारी असमंजस रहेगा। किसी काम को बीच में छोड़ देने की इच्छा होगी। भागीदारी के काम में लाभ होगा, खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, आय के नये आश्वासन मिलेंगे। विरोधी लोगों को परास्त करने के लिए भी आप कोई कदम उठा सकते हैं। यात्रा मजबूरी में ही करें परन्तु फायदे की उम्मीद न रखें।

कन्या: मन में कई तरह की आशंकाएं रहेंगी, चिंता भी रहेगी। किसी कार्य के ढंग से सम्पन्न न होने की परेशानी मन ही मन रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता के बावजूद भी तनाव रहेगा। निजी जीवन में थोड़ी सी निराशा रहेगी। किसी विशेष कार्य के लिए नये लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी और आप कोशिश शुरु कर देंगे। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक है, सोचे हुए काम बन जायेंगे। जीवन साथी के लिए थोड़ा सा तनाव का समय है। उन्हें कोशिश भी विशेष ही करनी पड़ेगी। जटिलता के निवारण के लिए पूजा-पाठ बढ़ा दें। आज पूजा में कम मन लगेगा और खान-पान संबंधी अनियमितता भी रहेगी। संतान के लिए शुभ समय है। माता के लिए सारा दिन अच्छा है।


तुला: आठवें चंद्रमा हैं, इसलिए बाहर की यात्रा का विचार त्याग दें। आज माता की तरफ से थोड़ी सी परेशानी रहेगी। थोड़ी कड़वाहट बढ़ेगी और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। आज आपका आर्थिक लाभ बढ़ सकता है परन्तु किसी क्षेत्र में निराशा भी रहेगी। लाभ कमाने के लिए तिकड़म का प्रयोग नहीं करें। आर्थिक समस्याओं का हल निकलेगा और लेन-देन में सहूलियत बढ़ेगी। आपकी किसी योजना में संतान का सहयोग रहेगा। आर्थिक मदद भर मिल सकती है। पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा तनाव से गुजरना पड़ेगा। काम-काज की अधिकता में खान-पान पर नियंत्रण नहीं रहेगा।

वृश्चिक: समय शक्तिशाली है। आपके लाभ की मात्रा बढ़ेगी। सोचे हुए काम योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी। कोई कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु लाभ सीमित हो जायेगा। भूमि-भवन संबंधी मामलों में रुचि बढ़ेगी परन्तु असमंजस बना रहेगा। संतान की योजना समय पर पूरी नहीं हो पाएगी। आज लाभ की मात्रा अचानक बढ़ेगी, बाहरी शहरों से लाभ होगा और सरकारी लोग मदद करेंगे। घरेलू कलह से परेशान रहेंगे। कहीं से भी धन प्राप्त करने की कोशिश करने में लगे रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो सहयोगी बढ़ेंगे। विरोधी परेशान रहेंगे।

धनु: समय सुधार पर है, कार्य क्षेत्र में कौशल बढ़ेगा और प्रशंसा भी मिलेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आपको अधिक व्यक्तियों का सहयोग लेना पड़ेगा। संतान को लेकर थोड़ी बहुत चिंता रहेगी, उन्हेें पूरी सफलता नहीं मिल पाएगी। भारी खर्चों को आप रोक नहीं पा रहे हैं। इसके कारण लाभ की मात्रा आज कम हो जाएगी। कुटुम्ब के मामलों में आपका पक्ष अच्छा रहेगा और आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बात मानेंगे। घर के लिए कुछ नई वस्तुओं की खरीद आप कर सकते हैं। भाई-बहिनों से आज अच्छा तालमेल रहेगा, उनसे मिलना होगा या सुख-दुख की बातें शेयर करेंंगे। बाहर की यात्रा कर सकते हैं परन्तु उत्तर दिशा में न करें।


मकर: किसी नये काम की तलाश में जुटे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई अच्छा परिवर्तन चाहते हैं और उसी के अनुरूप कोई नया कार्य करेंगे। घर परिवार की सहमति की कोशिश नहीं करें। आज आर्थिक लाभ के लिए किसी तिकड़म का प्रयोग करेंगे। आर्थिक दबाव में किया गया काम नुकसान भी दे सकता है। किसी भूमि के निस्तारण की बात मन में है तो बात आगे बढ़ेगी। माता के लिए समय कष्टकारक है और संतान के मन में भी तरह-तरह की चिंताएं रहेंगी, उनका काम बनने मेें दिक्कत आयेगी। आज समूह में तो आपका कार्य प्रदर्शन अच्छा रहेगा परन्तु एकांत में समय ठीक नहीं है, किसी खास जगह पर नीचा देखना पड़ सकता है। अपने संबंधों को लेकर आप आश्वस्त रहेंगे।


कुंभ: समय लाभ का बना है और अधिक लाभ के लिए कोई नया उपाय करेंगे। व्यवसाय में विरोधियों को परास्त करने के लिए आप कोई तरकीब काम में ला सकते हैं। बाहर के शहरों से कामकाज में थोड़ी सी परेशानी सामने आयेगी, जिसका समाधान निकालना ही पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में नई-नई उलझनें आ सकती हैं। आज चंद्रमा निर्बल हैं अत: थोड़ा सा तनाव रहेगा। जीवन साथी मन ही मन नाराज रहेंगे, आपको थोड़ा सावधानी से कार्य करना चाहिए। उनके मन में कोई विपरीत विचार कहीं नहीं आ जाए। साझा भाव से काम करने में लाभ आपको बड़ा लाभ भी हो सकता है। दैनिक आय बढ़ेगी। ग्रह स्थिति शक्तिशाली है, भाग्य में वृद्धि होना ही चाहती है। आज कोई नया प्रयोग नहीं करें क्योंकि चंद्रमा अनुकूल नहीं हैं।


मीन: व्यवसाय में कोई विशेष निर्णय लेने का समय आ गया है। आज चंद्रमा अधिक अनूकूल नहीं है इसलिए मानसिक तैयारी में ही समय बिताएं। कोई यात्रा भी नहीं करें अन्यथा निष्फल हो सकती है। बॉस प्रसन्न रहेंगे। कामकाज में आंशिक सुधार होगा, आप बदलाव लाने की कोशिश भी करेंगे। एक तरफ आय बढ़ेगी दूसरी तरफ खर्चा बढ़ेगा। शौकिया कार्यों पर ज्यादा खर्च करेंगे। एक महत्वपूर्ण काम में सरकारी अड़चन बनेगी, उसे आप कल या परसों के लिए टाल दीजिए। परिवार में किसी छोटी सी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 2 february 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved