मेषः आपकी राशि पर ग्रहों पर शुभ प्रभाव चल रहा है। आज के दिन आप में पर्याप्त ऊर्जा होगी और खूब काम करेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा, नई बात सामने आएगी और आर्थिक लाभ बढेगा। इस समय शत्रु कुछ भी नहीं कर पाएंगे और आप विजयी रहेंगे। यदि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता है तो भी आप जीत में रहेंगे। घर परिवार का सहयोग काफी मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा सावधानी बरतें। बातचीत में आपकी लापरवाही इस मामले मंे नुकसान दे सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ा बहुत तनाव रह सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभः आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा जब पुराने मित्र मिलेंगे और अच्छे समाचार सुनाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा आज बढ सकती हैै। आज किसी अनजाने क्षेत्र से लाभ होना संभव है। इन दिनों जो प्रयास आपने किए हैं उनका परिणाम आज आ सकता है। जो अविवाहित हैं उनके लिए भी अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी विवाद में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। दैनिक लाभ होने के बावजूद भी आपको पैसे की आवश्यकता पडे़गी। इसके लिए आप कुछ अतिरिक्त कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और काम की अधिकता के बाद भी आप तरोताजा महसूस करेंगे।
मिथुनः कार्यक्षेत्र में सफलता बढे़गी। कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा जिससे आपको आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी। आपके परिचय क्षेत्र के लोग आपसे मिलने की और आपके साथ समय बिताने की कामना करेंगे। आज काम के घंटे सामान्य से अधिक जाएंगे और काफी कोशिशों के बाद भी कई काम बकाया रह जाएंगे। मन में उच्चाटन का भाव होगा और एक बार आपके मन में पलायन की सी इच्छा उत्पन्न होगी। यह सब यू हीं चलता रहेगा परन्तु आप आगे बढेंगे क्योंकि आने वाले दिन अच्छे हैं। घर में शांति के लिए आपको स्वभाव में हल्का सा परिवर्तन लाना चाहिए।
16 मई को मनाई जाएगी एकदन्त संकष्टी चतुर्थी, जानें व्रत की महत्ता, पूजन विधि और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
राशिफल 15 मई 2025: जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाज़े
500 वर्षों बाद विशेष खगोलीय घटना: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर
Daily Horoscope