मेषः आज यात्रा के
लिए बहुत अधिक दबाव रहेगा। यात्रा बहुत मजबूरी में ही करें। जन्मस्थान की तरफ जाना
हो सकता है। घर में आज बहुत विचित्र-सा वातावरण रहेगा और बिना किसी बात के नई समस्यायें
हो सकती हैं। खान-पान आज उच्च कोटि का रहेगा और कई लोगों के साथ मिलना-बैठना होगा।
जीवन में चल रही समस्याओं के बीच भी आज का दिन शक्तिशाली है और भाग्य बढ़ाने वाली कोई
घटना आयेगी। धार्मिक मामलों में रूचि बढ़ेगी। अच्छा साहित्य पढ़ने को मिल सकता है। शारीरिक
स्वास्थ्य के लिए भी कुछ उपाय करेंगे, जोकि योगा या कसरत से संबंधित हो सकता है। बच्चों
से मृदु व्यवहार बनाये रखें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभः आज प्रबल भाग्यशाली
दिन है, जब आपके काम बनेंगे, रूके हुए मामले सुलझने लगेंगे तथा भागीदारी से संबंधित
मामलों में लाभ बढ़ेगा। यद्यपि जितनी कल्पना कर रहे हैं, उतनी सफलता नहीं मिलेगी। फिर
भी सफलता की मात्रा कम नहीं है। बड़े भाई-बहिन के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है और वह
अपने काम-काज को ढंग से सम्पादित कर पायेंगे। आपको आर्थिक लाभ तो होगा, परन्तु खर्चे
पहले से ही तय हो जायेंगे। पिछली आर्थिक स्थिति में कोई खास लाभ नहीं दिखाई पड़ेगा।
डायबिटीज से सावधानी बरतें। किसी व्यक्तिगत विवाद से दूर रहें, वरना परेशानी हो सकती
है।
मिथुनः आर्थिक समस्यायें
बढ़ती ही जा रही हैं। आज आपको पैसे की आवश्यता पड़ेगी और आप ऋण प्रबंध में जुट जायेंगे।
समस्या हल भी हो सकती है। जेवर-कपड़े इत्यादि के खरीदने की आवश्यता भी हो सकती है। घर-कुटुम्ब
के लोगों से मिलना-जुलना होगा। किसी दावत में शिरकत कर सकते हैं या किसी समूह में मिलना-जुलना
हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में थोड़ा-बहुत तनाव रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में भी सावधानी
से चलें और संदेह को मन में स्थान नहीं दें। शत्रु प्रबल रहेंगे और आपके विरूद्ध कुछ
न कुछ करते रहेंगे। बाॅस से संबंध अच्छे रहेंगे और आपको कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता
है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का आज 18 मार्च 2024 का दिन
चमत्कारी है कपूर, जीवन को संवारने का काम करता है यह
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
Daily Horoscope