मेष: आज का दिन बहुत शुभ है। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ कोई काम संपन्न हो सकता है या उसके लिए राह मिल जाएगी। यात्रा योग बन रहे हैं, निजी यात्रा व्यावसायिक यात्रा में बदल सकती है, जिसका लाभ मिलेगा। घर मंा सुख-सुविधा की वस्तुओं पर अधिक ध्यान देना होगा। मामा और नाना पक्ष से संपर्क होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से उपहार मिल सकता है, स्वयं का थोड़ा खर्चा होगा। प्रेम संबंध के मामले में गति आएगी, आप बातों को आगे बढ़ा सकते हैं। सगाई संबंध के दृष्टिकोण से समय अच्छा चल रहा है। जीवनसाथी के काम-काज में लाभ होगा। आप किसी नई योजना पर काम शुरु कर सकते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: समय लाभ का बना है। अचानक आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। खर्चे खूब होंगे परंतु लाभ कम नहीं होगा। भूमि-भवन के मामलों में प्रगति हो सकती है। वाहन को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे परंतु वाहन सुविधा बढ़ेगी। भूमि संबंधी किसी मामले में खर्चा हो सकता है। व्यवसाय में विरोधी परास्त होंगे और अपनी मनमर्जी से काम करेंगे। नए व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं, आपको बहुत सावधानी से काम करना होगा। व्यक्तिगत जीवन में अच्छी बात आ सकती है। जीवनसाथी के नाम से काम-काज में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं परंतु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।
मिथुुन: स्थितियों में सुधार आ रहा है, कठिन स्थितियों के बीच में आपको राहत मिल सकती है। काज-काज में विस्तार होगा, नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे और नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। संतान के लिए समय शुभ चल रहा है, उनको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। आज काफी परिश्रम के बाद कोई ऐसा काम नहीं हो पाएगा जिसे आप आज ही करना चाहते हैं परंतु कार्य में प्रगति होगी और आगे के लिए आश्वासन मिल जाएगा, उचित धन-प्रबंध हो जाएगा। जीवनसाथी के लिए शानदार समय है और उनके काम-काज में अच्छा लाभ मिल सकता है। भागीदारी के मामले अच्छा परिणाम देंगे। यात्रा के लिए दिन शुभ है परंतु पूर्व दिशा में यात्रा ना करें।
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 जनवरी
इस दिशा में सीढ़ियों का निर्माण करने से रहता है स्वास्थ्य अच्छा और धन-संपत्ति
व्यवसाय में नुकसान या नौकरी में अड़चन आ रही है तो करें ये उपाय
Daily Horoscope