प्रात काल पंचांग पढ़ना
शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, वृषभ
राशिवालों के लिए आज का दिन शुभ है। कामकाज में गति आएगी। परेशानियां रहते हुए भी आप
समय पर काम सम्पादित कर पाएंगे। तुला राशिवालों को कामकाज को लेकर अपनी आलोचना सुननी
पड़ेगी। बाहर के लोग कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं
। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष: आज का
कामकाज की परिस्थितियां
थोड़ा सा कठिन
रहेंगी और काम
बनते हुए दिखेंगे
इसके बाद भी
परेशानियां रहेंगी। अपनी ही
कार्य प्रणाली को
लेकर मन में
भ्रम रहेगा और
उसमें बार-बार
संशोधन करेंगे। साधारण यात्राअेां
के परिणाम नहीं
निकलेंगे जब तक
कि वादे पक्के
नहीं मिलें। विवादग्रस्त
मामलों को आपको
आगे के लिए
टाल देना चाहिए।
व्यवसाय में थोड़ी
सी प्रगति होगी
परन्तु दूसरों के ऊपर
निर्भर ज्यादा रहेंगे। छोटे
काम के लिए
खुद ही पहल
करके सम्पन्न कर
लें, दूसरों के
भरोसा बैठे रहना
उचित नहीं है।
स्वास्थ्य आमतौर से अच्छा
रहेगा परन्तु फिर भी
खानपान की आदतों
पर नियंत्रण रखना
उचित रहेगा। व्यवसाय
के स्थल पर
कुछ नया सीखने
को मिलेगा या
किसी नई गतिविधि
में अधिक रुचि
ले सकते हैं।
वृषभ: दिन शुभ
है। कामकाज में
गति आएगी। परेशानियां
रहते हुए भी
आप समय पर
काम सम्पादित कर
पाएंगे। छोटे-छोटे
काम इतने इकट्ठे
हो जाएंगे कि
क्या करें और
क्या ना करें
जैसी समस्या हो
जाएगी। संतान सम्बन्धी मामलों
में थेाड़ी भागदौड़
करनी पड़ सकती
है। वे अपनी
समस्याओं को आपको
बताएं इसकी कोशिश
आपको करनी चाहिए।
आज कोई निमंत्रण
मिल सकता है,
उसे ठुकराएं नहीं।
शिकवे-शिकायतों को
दूर करने के
लिए अच्छा अवसर
है। शाम के
भोजन के साथ
सुलह सफाई की
बातें हों तो
वातावरण में शांति
आ जाएगी। निकट
रिश्तेदारियों के लिए
कोई काम करना
पड़ सकता है।
आपकी सिफारिश मान
ली जाएगी और
उसका अच्छा परिणाम
आएगा। स्थानीय भागदौड़
सफल रहेगी। यात्रा
करनी पड़े तो
कर लें परन्तु
उत्तर दिशा से
परहेज करें।
मिथुुन: आर्थिक दृष्टि से
थोड़ी परेशानियां रहेंगी
और लेनदेन के
मामले में कठिनाई
सामने आएगी। खर्चों
को रोक नहीं
पाएंगे और आर्थिक
स्थिति को सुधारने
के लिए खर्चों
पर पहले नियंत्रण
करेंगे। भुगतान परिस्थितियों केा
टालें नहीं बल्कि
थोड़ा-थोड़ा भुगतान
करते रहने में
भलाई है। यदि
दूसरे शहरों में
अपने कामकाज पर
ध्यान दें तो
ज्यादा लाभ रहेगा।
आज एक ही
जगह टिक कर
काम नहीं कर
पाएंगे, जिसकी वजह से
औसत कार्य सम्पादन
कम रहेगा। अपने
आसपास की गतिविधियों
से सावधान रहें।
आपके काम की
एक तरफ प्रशंसा
होगी तो दूसरी
तरफ आलोचना होगी।
पारिवारिक मामलों में ज्यादा
दखल नहीं दें
तभी ठीक है।
आपको लेकर नई
आलोचनाएं जन्म ले
सकती हैं। व्यावसायिक
यात्राओं में लाभ की स्थिति
में रहेंगे।
ऐसे करें पूजा-पाठ के बर्तनों को साफ, हर वक्त नजर आएंगे नए
वास्तु के इन उपायों से करें बच्चों के तनाव को कम
राशिफल: कैसा बीतेगा 25.03.2023 का दिन
Daily Horoscope