प्रात काल पंचांग पढ़ना
शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार , सिंह राशि
वालों के लिए यह समय प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला
है। आज जो
कुछ भी कर
रहे हैं, उसका
सीधा लाभ जल्दी
ही मिलने वाला
है। मीन राशि वालों
के लिए आर्थिक लाभ की योजनाओं
में नए सिरे
से रुचि लेंगे।
भागीदारी में कोई
नवीन बात आ
सकती है। किसी
विषय में परिवर्तन
करना हो तो
यह उचित समय
है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष: आज किसी
महत्वपूर्ण काम को
समय रहते निपटा
लीजिए, बाद में
नहीं कर पाएंगे।
रुके हुए काम
को करने का
एक मौका और
मिल सकता है।
व्यावसायिक मामलों में तेज
गति से काम
करना होगा, अन्यथा
बाद में पछतावा
ही रह सकता
है। आर्थिक स्थितियों
में कोई विशेष
सुधार नहीं आएगा,
जैसा है वैसा
ही चलता रहेगा।
अनावश्यक खर्चे बहुत होंगे।
आज भी किसी
बड़े खर्चे को
रोक नहीं पाएंगे।
आज दोपहर बाद
किसी एक महत्वपूर्ण
व्यक्ति से मेल-मुलाकात में कठिनाइयां
रहेंगी। आप जैसा
चाहते हैं, उस
ढंग से कार्य
सम्पादन नहीं हो
पाएगा। दिनभर की भागदौड़
का शाम तक
कोई परिणाम नहीं
निकलेगा। घर-गृहस्थी
के काम में
आज कुछ ज्यादा
ही उलझेंगे। कामकाज
बहुत रहेगा और
देर रात तक
सोना नहीं हो
पाएगा। टेलीफोन वार्ताएं व्यवसाय
दिला सकती हैं।
वृषभ: आर्थिक दृष्टि से
किए जा रहे
उपाय का परिणाम
शीघ्र ही आने
वाला है। आप
कई तरह से
कोशिश करेंगे जिससे
कि बकाया काम
तेजी से निपट
जाएं और नया
काम भी हाथ
लग जाए। साझा
भाव से काम
करने का लाभ
मिलेगा। मतभेद के अवसरों
को कम करने
की चेष्टा करें।
हो सकता है
कि किसी-किसी
मामले में आप
सहमति दे भी
दें परन्तु आज
व्यवसाय के मामले
में की जा
रही कोई भी
वार्ता सफल सिद्ध
हो सकती है।
पारिवारिक मामलों में भी
आप बहुत ज्यादा
रुचि लेंगे और
कोशिश करेंगे कि
सब लोगों को
साथ लेकर चलें।
दोपहर बाद एक-दो महत्वपूर्ण
निर्णय लेने पड़
सकते हैं। आप
निर्णय प्रक्रिया को आगे
तो बढ़ाएं परन्तु
बड़े निर्णय अभी
नहीं लें। अधीनस्थ
लोगों को विश्वास
में लेकर ही
आगे बढ़ें। आज
की यात्राएं शुभ
परिणाम दे सकती
हैं।
मिथुुन: आज प्रात:
से ही हर
काम की हड़बड़ी
मची रहेगी। किसी
भी काम को
करने में आप
अकेले ही चलना
चाहेंगे और अन्य
लोगों का सहयोग
लेने में थोड़ी
परेशानी रहेगी। कानूनी समस्याओं
को लेकर आप
थोड़ा सा परेशान
रहेंगे और कोई
उचित रास्ता निकालने
की कोशिश करेंगे।
वाहन सम्बन्धी सुख-सुविधा रहेगी परन्तु
उससे सम्बन्धित समस्याएं
भी रहेंगी। किसी
मामले में आपकी
छवि करने की
चेष्टा चल रही
है। आपने सावधानी
नहीं बरती तो
आपके खिलाफ आक्षेप
बने रहेंगे। इस
समय आपके दिए
हुए तर्क सही
सिद्ध हो जाएंगे।
विरोधियों पर आप
भारी पड़ेंगे। माता
के लिए समय
थोड़ा कठिन चल
रहा है। स्वास्थ्य
संबंधी परेशानियां यथावत बनी
रहेंगी। घरेलू मामलों में
आपका उलझना ठीक
नहीं है। जीवनसाथी
को लेकर मन
में जो दुविधाएं
चल रही हैं,
उनका निराकरण होने
ही वाला है।
आज का राशिफल: कैसा बीतेगा 23.03.2023 का दिन
वास्तुशास्त्र: दक्षिण मुखी स्थलों का प्रभाव
चैत्र नवरात्र आज से, इन शुभ मुहूर्त में की जाएगी घट स्थापना
Daily Horoscope