प्रात काल पंचांग
पढऩा शुभ माना
जाता है। ज्योतिष
के अनुसार , वृषभ
राशि वालों के
लिए आज अच्छे
परिणाम आएंगे और कामकाज
में बढ़ोत्तरी होगी।
कन्या राशि वालों
के लिए आज
का दिन भाग्यशाली
रहेगा। व्यवसाय के मामलों
में तेजी आएगी
और आपको जिम्मेदारी
निभानी पड़ सकती
है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष: ग्रह स्थितियां
आपक काफी अनुकूल
हैं। आर्थिक दृष्टि
से समय सुधार
पर है और
घर में प्रसन्नता
माहौल रहेगा। आपके
खुश रहने के
कारण कामकाज पर
भी अच्छा असर
आएगा। आज बुद्धिजीवी
कामों में मन
लगेगा और किसी
कारण से लिखा-पढ़ी भी
करनी पड़ सकती
है। रचनात्मक कामों
में रुचि बढ़ेगी
और नौकरी में
या व्यवसाय में
कुछ नया करने
की सोचेंगे। आज
आप अपने पिछले
काम की भी
समीक्षा करेंगे और आवश्यक
सुधार लाने की
चेष्टा भी करेंगे।
दोपहर बाद खुशी
का कोई कारण
मिल सकता है,
जिसे मित्रों के
साथ बिताना चाहेंगे।
खानपान और मनोरंजन
में समय बीतेगा,
खर्चा भी आपका
ही होगा। विवादों
में आपकी विजय
रहेगी। आपके विरोधी
कुछ भी कर
लें, आपका कुछ
भी नहीं बिगाड़
पाएंगे। आज यात्रा
कर सकते हैं
परन्तु पश्चिम दिशा की
यात्रा से बचें।
वृषभ: किसी खास
समाचार की प्रतीक्षा
में दिन बीतेगा।
आप जो भी
कर रहे हैं,
उसके कारण अच्छे
परिणाम आएंगे और कामकाज
में बढ़ोत्तरी होगी।
संतान की समस्याओं
को लेकर मन
ही मन चिंतित
रहेंगे और उसका
समाधान निकालने में भी
अन्य लोगों की
मदद ले सकते
हैं। आज ग्रह
स्थिति आपके बहुत
ही अनुकूल है
और उसका लाभ
उठाने के लिए
आप भरपूर कोशिश
करेंगे। जो काम
आपने सोच रखे
हैं, उन्हें पूरा
करने के लिए
अन्य लोगों की
मदद ले सकते
हैं, आपको मदद
मिल भी जाएगी।
साझेदारी के काम
तेजी से आगे
बढ़ेंगे। उनमें लाभ की
मात्रा बढ़ेगी। कोई नई
सहयोग-संधि भी
हो सकती है।
घरेलू मामलों में
थोड़ा ध्यान देने
की आवश्यकता है।
अन्दर की कलह
आपको मन ही
मन परेशान रखेगी।
यात्रा के लिए
अनुकूल दिन है।
निजी काम के
लिए छोटी यात्रा
कर सकते हैं।
मिथुुन: यात्रा का विचार
बिलकुल त्याग दें। यात्रा
के शुभ परिणाम
नहीं आएंगे परन्तु
मजबूरी में छोटी
यात्रा कर सकते
हैं। स्थानीय भागदौड़
भी कम नहीं
रहेगी। आज वाहन
पर खर्चा करना
पड़ सकता है।
किसी वाहन को
लेकर आप परेशान
रहेंगे। आर्थिक लाभ को
लेकर चिंतित रहेंगे
क्योंकि लाभ कम
हो रहा है
और खर्चा ज्यादा
हो रहा है।
ऋण के भुगतान
को लेकर मन
ही मन कोई
चिंता रहेगी। इधर
से पैसा आएगा
और उधर जाएगा।
कामकाज के विस्तार
पर पूरा ध्यान
लगा रहेगा। दूसरे
शहरों से या
विदेश से आय
पर ध्यान केन्द्रित
करेंगे। सुख-सुविधाओं
को लेकर मन
में असंतोष रहेगा।
परिवार में अन्य
लोगों से सहयोग
बढ़ सकता है।
आपको अपने स्वास्थ्य
पर ध्यान देना
चाहिए, जरा सी
लापरवाही कष्ट का
कारण बन सकती
है। शत्रुओं से
सावधान रहना जरूरी
है।
राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का रविवार 20 अप्रैल का दिन
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
बांके बिहारी चरण दर्शन 2025: इस दिन होगा वृंदावन में दुर्लभ दर्शन, जानें इसका आध्यात्मिक महत्व
Daily Horoscope