मेष: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, आपके सोचे हुए काम तरीके से पूरे हो जाएंगे। कामकाज में गति लाने के उद्देश्य से न केवल सुबह जल्दी शुरू कर देंगे बल्कि रात को भी देर तक जागेंगे। सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा नया करेंगे जिससे कि समस्याओं का हल हो जाए। मिलजुल कर काम करने का लाभ मिलेगा। आप अपनी संस्था से बाहर जाकर लोगों को सहयोग करेंगे, उनका सहयोग लेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ उस तरह नहीं होगा, जिस तरह आप सोच रहे हैं, इंतजार करें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: व्यर्थ की दौड़ भाग से आज कोई लाभ नहीं होने वाला है, खर्चा बहुत ज्यादा है और नित प्रति बढ़ रहा है। कार्य प्रणाली में संशोधन होने से खर्चा और बढ़ेगा। व्यर्थ की नीतियों पर खर्चा बचावें। प्रतिद्वंद्वियों से प्रभावित नहीं हों, वे अपने आप परास्त हो जायेंगे, आप अपना काम अच्छे तरीके से करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं बनी रहेंगी, पित्त विकार और वायु विकार रह सकते हैं। वाहन सम्बन्धी सुख, सुविधा बढ़ेगी। कार्यालय में कोई नया यंत्र या उपकरण मिल सकता है। बड़े लोगों से मदद मिलेगी और लेन-देन को लेकर थोड़ी सी राहत मिल सकती है। कोई बड़ा लेन-देन नहीं हो पाएगा।
मिथुुन: दैनिक लाभ में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। वातावरण में थोड़ा सी असहमति रहेगी, फिर भी आप लोगों का सहयोग लेने में सफल हो जाएंगे। आज आर्थिक लाभ का दिन है, जिस काम हाथ डालेंगे, सफलता मिल जाएगी। खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतें, मीठा ज्यादा खाने को मिलेगा। संतान को लेकर बनाई जा रही कार्य योजना में सफलता के आसार हैं। बहुत मजबूरी में ही यात्रा करें क्योंकि लाभ सीमित ही रहेगा। कुटुम्ब के लोगों से मतभेद बने रहेंगे। आपका मन किसी भी बात में नहीं लगेगा। प्रेम सम्बन्ध में रूठना-मनाना दिख रहा है, आपको ही पहल करनी पड़ेगी। आक्षेप भी आप पर ही रहेगा।
शुक्र के गोचर से तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को रहना होगा संभलकर
आज का राशिफल: इन राशि वालों को रहना होगा संभल कर
आज का राशिफल: इस तरह बीतेगा महीने का आखिरी रविवार
Daily Horoscope