प्रतिदिन प्रात:काल पंचांग पढऩा शुभ माना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार , सिंह राशि वालों के लिए आज भाग्यशाली दिन है। जिस काम की इच्छा करेंगे उसे समय पर पूरा कर पाएंगे।
मिथुुन राशि वाले भी किसी अच्छे व्यावसायिक निर्णय से अचानक लाभ की स्थितियां बन सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष: आज सुबह से ही घर में माहौल अच्छा रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा बनी रहेगी और खाने-पीने तथा मौज-मस्ती के कार्यक्रम बनाएंगे। दांपत्य जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। काम-काज के सिलसिले में दोपहर बाद बहुत अधिक सक्रिय हो जाएंगे। आज काफी लोगों से मिलना-जुलना रहेगा। इस कारण से निर्धारित काम देर से हो पाएंगे। शाम को मित्रों के साथ मिलना-बैठना हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए की जा रही कोशिश पूरा लाभ नहीं दिला पाएगी परंतु फिर भी थोड़ा बहुत लाभ होगा जिससे ऋणों के पुनर्भुगतान में काम ले सकते हैं। कार्य विस्तार के लिए धन की आवश्यकता रहेगी परंतु इस समय प्रबंध नहीं हो पाएगा। इस समय आपको तेज गति से निर्णय लेना चाहिए। आज दोपहर बाद किसी महत्वपूर्ण वार्ता में सभी लोगोंं से शामिल करना अच्छा रहेगा।
वृषभ: यात्रा कार्यक्रमों को स्थगित कर देना होगा। यात्रा निष्फल हो जाएगी। घर-परिवार में अतिरिक्त व्यक्त हो जाएंगे। आज एक जगह टिककर काम करने की आवश्यकता है परंतु आपको भाग-दौड़ करनी ही होगी। आज साझा भाव से काम करने से लाभ होगा। अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय में सभी की राय लेना जरूरी है। जीवनसाथी के नाम से चल रहे काम से सफलता मिलेगी और काम आगे बढ़ जाएगा। अपने सहयोगियों को लेकर मन में चिंता रहेगी। काम बहुत अधिक है अत: आपको और लोगों को जोडऩे की आवश्यकता है। संंतान के काम-काज को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी परंतु धीरे-धीरे स्थितियां अच्छी बन जाएगी। किसी विवाद में शांत रहने की आवश्यकता है, अदालतों से या सरकारी अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।,
मिथुुन: किसी अच्छे व्यावसायिक निर्णय से अचानक लाभ की स्थितियां बन सकती है। जिस काम को आज प्राथमिकता से करना चाह रहे हैं उसे कर डालें अन्यथा बाद में विघ्न-बाधाएं हो सकती है। छोटी यात्राओं का लाभ मिल सकता है परंतु निजी यात्राओं को व्यावसायिक यात्रा में बदल लेना जरूरी है। अपने शहर से बाहर काफी खर्चा हो सकता है। व्यापार-विस्तार में खर्चा होगा और नए व्यावसायिक संबंध जोडऩे की स्थिति बन सकती है। वाहन खर्चा मांग रहा है और वह आपको करना होगा। भूमि-भवन में निवेश की स्थितियां बन रही है, सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। जीवनसाथी के नाम से चल रहे काम-काज में खर्चा बढ़ रहा है और आपको जैसे-तैसे पूरा करने में लगे रहेेंगे। किसी विवाद में आपकी विजय है। टेण्डर भरने में या नया काम हासिल करने में मदद मिलेगी।
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
बांके बिहारी चरण दर्शन 2025: इस दिन होगा वृंदावन में दुर्लभ दर्शन, जानें इसका आध्यात्मिक महत्व
राशिफल 17 अप्रैल 2025: जाने आज आपके सितारे क्या कहते हैं
Daily Horoscope