मेष:
आज का दिन शुभ परिणाम लाने वाला है। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ
की मात्रा बढ़ेगी। कामकाज में वृद्धि होगी। यात्रा प्रसंग लाभ दे सकते हैं, निजी यात्रा
को व्यवसाय से जोड़ लेंगे तो भी लाभ होगा। व्यवसाय के नये क्षेत्र पर भी विचार करेंगे।
जो भी प्रस्ताव आपके सामने हो, उस पर सोच सकते हैं। भाई-बहिनों से अच्छा सहयोग रहेगा
और मन में कोई बात होगी तो निकल जाएगी। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। परस्पर
सहयोग बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतें और खान-पान को सुधार लें। कुटुम्ब
में कलह को दूर करने के भी उपाय करने चाहिएं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ:
समय शानदार बना हुआ है। आज यात्रा के विचार को त्याग दें, एक जगह स्थित होकर काम करें।
कामकाज भी सुधरेगा और आपके नियंत्रण में आ जाएगा। कार्य पद्धति का संशोधन लाभ बढ़ाने
वाला है। व्यवस्था के कामों पर खर्चा बढ़ रहा है। ऐसे खर्चे नहीं करें जिनसे लाभ नहीं
हो। माता पिता से सम्बन्ध सुधरेंगे, पिता के व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। आज पिता की परेशानियों
में हाथ बंटाने का समय है। शाम के बाद काम-काज से मन उचट जाएगा और या तो किसी दावत
में जाएंगे या सबके साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे। वाहन थोड़ा सावधानी से चलाएं।
मिथुुन:
यदि अविवाहित हैं तो सगाई सम्बन्ध की बातें चलेंगी। पहले से प्रेम सम्बन्ध हैं तो व्यवहार
में सावधानी रखें और अपने साथी की उपेक्षा नहीं करें। साझा व्यापार में छोटी-मोटी अनबन
रहते हुए भी लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आज प्रात: से ही अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे,
और काम-काज की गति बढ़ जाएगी। किसी खास निर्णय को आगे के लिए नहीं टालें। निर्णय करें
और आगे बढ़ें, निश्चित लाभ होगा। गुप्त खर्चों पर नियंत्रण करना उचित रहेगा। संतान
के लिए आज का दिन शुभ है। उनका नये-नये लोगों से मिलना अत्यंत लाभकारी रहेगा।
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
दुर्गाष्टमी पर करें मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा
Daily Horoscope