मेष: आज एक समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। एक बडी अडचन कम हो जाएगी। जो लोग आपका काम नहीं कर रहे थे अब स्वेच्छा से आपकी मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में जो छोटी-मोटी बातें चल रही हैं, उनमें नरमी आ जाएगी। जीवनसाथी के नाम से जो कामकाज चल रहे हैं उसमें अधिक लाभ हो सकता है। किसी नए व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता आपको पडेगी। आय के उचित माध्यम से ही कार्य करें अन्यथा कष्ट आ सकता है। एक से अधिक स्रोतों से आय हो सकती है। आज खानपान में शाकाहार की प्रमुखता रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज व्यावसायिक मामलों में थोडी ऊंच नीच रहेगी। आपकी सारी कोशिशों के बाद भी घटनाक्रम एक निश्चित मोड ले रहा है। शुभ बातों के अलावा एक दो अप्रिय बात भी सामने आ सकती है। नौकरी या व्यापार में किसी एक खास व्यक्ति के रुख या व्यवहार से आपको परेशानी होगी। आपकी राय किसी के बारे में बदल जाएगी। कार्य विस्तार में आपको धन की बहुत अधिक आवश्यकता रहेगी। ऋण लेकर भी कार्य करना चाहेंगे। लाभ और हानि की सीमा रेखा अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ दिन ऐसे ही चलने दें। निजी संबंधों में दिन साधारण रहेगा। संतान के लिए दिन शुभ है। नए लोगों से मिलना होगा। एक दो लोग काम के हो सकते हैं। यात्रा का विचार त्याग दें।
मिथुन: पारिवारिक जीवन में आ गई उलझन अब धीरे-धीरे हल हो जाएगी। जीवनसाथी के मन में चल रहा असंतोष कम हो जाएगा। संतान के व्यापार व्यवसाय में कोई परेशानी आ सकती है। सब कुछ ठीक-ठाक नहीं रहेगा पर संध्या तक समस्या का समाधान आ जाएगा। आज किसी महत्वपूर्ण नेता या उच्चाधिकारी से मिलना हो सकता है। सरकारी लोगों से कोई काम निकल सकता है या कोई आश्वासन मिल सकता है। कार्यक्रम स्थल की किसी घटना से या किसी अधीनस्थ के व्यवहार से परेशानी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य थोडा नरम ही रहेगा।
राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का रविवार 20 अप्रैल का दिन
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
बांके बिहारी चरण दर्शन 2025: इस दिन होगा वृंदावन में दुर्लभ दर्शन, जानें इसका आध्यात्मिक महत्व
Daily Horoscope