ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि
कर्क: आज का दिन मिश्रित फलों वाला रहेगा।
शुभ घटनाओं की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी ऐसी कई बातें होंगे, जिससे आपका
हौसला बढ़ेगा और कामकाज में गति आएगी। कोई पुरानी उधारी वसूल करने की
परिस्थिति बन सकती है। ऐसे काम से पैसा आ सकता है, जिसके बारे में आपने
सोचा नहीं होगा। भाई-बहिन की तरफ से जो बातें आएं, उन्हें आपको बहुत साधारण
ढंग से लेना चाहिए। कुल मिलाकर आपको लाभ ही होगा। संतान को लेकर मन ही मन
परेशान रहेंगे। उनको पूरी सफलता नहीं मिलने से आप मन ही मन परेशान रहेंगे
परन्तु कोई दूसरा मार्ग मिल जाने की सम्भावना बनी हुई है। आज धार्मिक
कार्यों में आपका मन लगेगा। चैरिटी के किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा से परहेज करें।
सिंह:
आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। रुपए कमाने की धुन में आप देर रात
तक काम करते रहेंगे और हर तरह से काम आज ही पूरा करने की चेष्टा करेंगे।
घर-परिवार में वातावरण अच्छा नहीं होने के बाद भी आप आम सहमति बनाने की
कोशिश करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी सी कोशिश में ही ज्यादा सफलता मिल
सकती है। काम-काज की स्थितियों में परिवर्तन लाने के लिए आप बहुत परिश्रम
करेंगे। अन्य लोगों की मदद भी मिलेगी। आप कामकाज में विस्तार करने में रुचि
लेंगे और अन्य शहरों में काम-काज बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। आज यात्रा
का दबाव रहेगा परन्तु यात्रा कार्यक्रम बिल्कुल ही स्थगित कर दें, चन्द्रमा
अनुकूल नहीं हैं। सरकारी लोगों से या अन्य वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिल सकता
है, मार्गदर्शन भी मिल सकता है।
कन्या: जो चल
रहा है, उसे ढंग से सम्भालें। कामकाज को बिखरने नहीं दें। नए लोगों को
जोडऩे में रुचि रहेगी। भाग्य साथ दे रहा है इसलिए नए लोग मिल भी जाएंगे।
खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वजन बढऩे के संकेत हैं। आज सब
तरफ से सुविधाएं बढ़ेंगी। मौज-शौक और मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। कम मेहनत
में ही अधिक काम हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीदने में रुचि
रहेगी। किसी से अतिरिक्त मदद भी मिल सकती है। नौकरी करते हैं तो आपका
सम्मान बढ़ेगा। किए गए कार्य का अच्छा परिणाम आएगा। कार्य विस्तार की
योजनाओं में मन लगेगा और यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों
में सुधार आएगा। आप जिस तरह का वातावरण चाहेंगे उसी तरह का वातावरण मिल
जाएगा। संतान के लिए समय शुभ है।
पाना चाहते हैं कर्ज से मुक्ति, अपनाएँ इन उपायों को, जल्द मिलेगी राहत
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 8 जून गुरुवार का दिन
संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, दो शुभ योग का निर्माण, इस मुहूर्त में करें गणेश की पूजा
Daily Horoscope