प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन मेष तथा वृष राशि वालों के लिए खुशियों भरा है। आज का दिन वृष तथा मीन के छात्रों के लिए बहुत शुभ रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से वृष तथा कुंभ के जातक उन्नति करेंगे। आइए, सभी राशियों के राशिफल के बारे में जानते है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष: व्यवसाय के सिलसिले में बाहरी यात्राओं का दबाव रहेगा। आज
दिनभर किसी न किसी रचनात्मक कार्य में लगे रहेंगे। शाम होने से पहले-पहले
परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे। काम-काज में लोगों का सहयोग ले पाने में सफल
रहेंगे परन्तु किसी का विरोध सहन करना पड़ेगा। किसी छोटी सी बात को लेकर
मतभेद रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आगे के लिए स्थगित कर देना उचित
रहेगा। नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में आपकी निर्भरता अन्य लोगों पर बढ़
रही है। कार्य विस्तार के साथ अन्य लोगों को जोड़ लेना उचित रहेगा।
माता-पिता से आज अधिक निकटता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मामले पर एक-दूसरे को
सहयोग करेंगे। संतान के लिए समय शुभ है, उन्हें कोई नया उत्तरदायित्व दिया
जा सकता है।
वृषभ: ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। आज आर्थिक लाभ की
सम्भावनाएं बन रही हैं। आपकी की गई कोशिश रंग लाएगी। कोई महत्वपूर्ण काम
सफल होता हुआ नजर आएगा। बुद्धिबल से सम्पन्न होने वाले कार्यों में आज
ज्यादा गति आएगी। कोई नया उत्तरदायित्व आपको मिल जाएगा। यदि नौकरी करते हैं
तो पद-प्रतिष्ठा को लेकर चिंता रहेगी। थोड़ी बहुत आलोचना झेलनी पड़ सकती
है। आर्थिक लाभ की नई स्थितियां बनती हैं तो आप उनका स्वागत करें परन्तु वे
लम्बे अवधि के लिए नहीं हैं। भागीदारी के मामलों में अत्यधिक ध्यान देने
की आवश्यकता है। कारोबारी यात्राएं लाभ दे सकती हैं परन्तु उत्तर दिशा की
यात्रा नहीं करें। आपके अधीनस्थ लोगों में किसी खास निर्णय को लेकर संदेह
और जिज्ञासा बनी रहेगी।
मिथुुन: नए-नए खर्चों से परेशान रहेंगे।
यात्रा करने भी भारी दबाव रहेगा। एक तरफ शत्रु षडय़ंत्र रचेंगे तो दूसरी तरफ
आपके साथ मिलने बैठने का रास्ता भी खोजेंगे। षडय़ंत्रों से सावधान रहने की
बड़ी आवश्यकता है। लेन-देन की स्थितियां कठिन बनी रहेंगी। एक-दो मामलों में
कुछ गलतियां हो सकती हैं परन्तु अपने वार्ता कौशल से अपनी गलतियां ढक
पाएंगे। घरेलू मामलों में थोड़ा बहुत रुचि ले पाएंगे। मन को प्रसन्न करने
वाली कोई बातें आ सकती हैं। कठिनाई के समय भी कोई मित्रता निभाएगा, जिसके
कारण आपके मन में शांति बनी रहेगी। भूमि-भवन के मामलों में सोच-समझकर आगे
कदम बढ़ाएं। आज दोपहर बाद कोई न कोई व्यक्ति आपकी आलोचना करेगा, जिसके कारण
आप परेशान रहेंगे। यात्रा के अनुकूल दिन हो सकता है परन्तु खर्चों का
प्रबंध आपको ही करना होगा।
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का मंगलवार 26 मार्च का दिन
Daily Horoscope