मेष: आज सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा और आपके सोचे हुए काम समय
पर होने लगेंगे। अत्यधिक व्यस्तता के बीच भी मौज-शौक के लिए समय निकाल
लेंगे। संतान के माध्यम से धन प्राप्ति हो सकती है या कोई महत्वपूर्ण काम
होगा। भागीदारी के मामले आज लाभ देंगे परन्तु खर्चा भी बहुत ऊंचा रहेगा।
स्वभाव की तेजी नुकसान दे सकती है। वाणी का कड़वा प्रयोग सम्बन्ध बिगाड़
सकता है। बहन, भाइयों से बहुत अच्छे सम्बन्ध रहेंगे और उनसे या तो मिलना
जुलना होगा या कोई अच्छा समाचार मिलेगा। नौकरी में कोई अच्छी बात आ सकती है
या सार्वजनिक रूप से प्रशंसा होगी। पिता के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है।
आप जो भी कल्पना करेंगे, उसे रूप देने में जुट जाएंगे।
वृषभ:
आज का दिन शानदार है क्योंकि जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता
मिलेगी। बहुत सारे नये लोगों से मिलना होगा, समय धन प्रदायक बना हुआ है।
यात्रा लाभ दे सकती है। कुटुम्ब के लोगों से सहयोग बढ़ेगा। विवाद में विजयी
रहेंगे। कार्य प्रणाली में एकदम से सुधार कर लेंगे। आज घूमने-फिरने को खूब
मिल सकता है। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण मामले पर मशविरा कर लेंगे,
इस पर निर्णय भी ले सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस लोग प्रसन्न
रहेंगे और आपका सम्मान भी बढ़ेगा और यदि व्यवसाय करते हैं तो कार्य विस्तार
होगा और धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। सर्दी का प्रकोप परेशान करेगा। पाचन
तंत्र से सम्बन्धित समस्या भी रह सकती है।
मिथुन: आज
भाग्यशाली दिन है। कुटुम्ब के सदस्य आपका सहयोग करेंगे या एक समूह में
मिलना जुलना होगा। खानपान और मनोरंजन के साथ-साथ व्यवसाय सम्बन्धी बातें भी
होंगी। आपके अपने परिवार में सबकुछ अच्छा होते हुए भी थोड़ा सा मनमुटाव मन
ही मन परेशान करेगा। घर में एक तरह का समझौता सा देखने को मिल सकता है।
शत्रुओं के विरुद्ध आप निर्णायक कदम उठा सकते हैं। यदि प्रेम सम्बन्ध हैं
तो अत्यंत सावधान रहें, सब कुछ अच्छा होते हुए भी कोई ईगो क्लैश सामने आ
सकता है। कोई आसपास की छोटी यात्रा करने का अवसर है। किसी प्रमुख धार्मिक
स्थल पर आपका जाना हो सकता है और आप या तो कोई दान करेंगे या कोई विशेष
पूजा पाठ करेंगे।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope