मेष:-
आज प्रात:काल से ही मन में ही अजीब-अजीब भावनाएं जन्म लेंगी। आर्थिक दृष्टि से समय
साधारण है, कहीं से कुछ लाभ प्राप्ति हो सकती है परन्तु पुनर्भुगतान भी करना ही पड़ेगा।
किसी व्यावसायिक बात को लेकर मन में तरह-तरह के संदेह रहेंगे। घर में भी वातावरण थोड़ा
अच्छा नहीं होने के कारण किसी अच्छे निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। काम के सिलसिले में
कहीं कोई लेनदेन करना पड़े तो सावधानी रखें, मामला उल्टा नहीं पड़ जाए। लंबी यात्रा
करनी पड़ सकती है परन्तु खर्च बहुत अधिक होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ:-
एक तरफ आज लाभ का दिन है तो दूसरी तरफ संतान पक्ष के लिए बहुत खर्चीला दिन है। संतान
की संगत इन दिनों अच्छी नहीं है अत: उन्हें व्यस्त रखने का उपाय करना चाहिए। आर्थिक
लाभ से कुछ नया करने की सोच सकते हैं। भूमि संबंधी कोई अच्छा निर्णय भी आप ले सकते
हैं अन्यथा वाहन संबंधी निर्णय भी ले सकते हैं। आज यात्राएं होना जरूरी है परन्तु सावधानी
बरतने की जरूरत है। यात्रा में कहीं कष्ट नहीं आ जाए। पाचनतंत्र के विकार परेशान करेंगे।
साहसभरा कोई भी काम करने को मिले, आप कर डालिए।
मिथुन:-
प्रात: से ही मन में उच्चाटन का भाव बना रहेगा। घर छोडक़र बाहर जाकर काम करने की इच्छा
रहेगी। इन दिनों मित्र बढ़ेंगे परन्तु आज किसी एक से संबंध कम हो सकते हैं। पिता के
लिए शुभ दिन है और उन्हें विशेष सम्मान मिल सकता है। घर में कलह के अवसर बढ़ रहे हैं।
संदेहों का निवारण करना बहुत आवश्यक है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें क्योंकि अचानक
कोई कष्ट आ सकता है। आज किसी दावत में निमंत्रण मिले तो आपको जाना चाहिए। जीवनसाथी
की सहमति नहीं हो तो भी आपको कोशिश करनी चाहिए। आज दिनभर जो भी काम करेंगे वह प्रतिभा
और बुद्धि पर आधारित होगा जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी
बरतें।
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
Daily Horoscope