• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

तुला: परिस्थितियां जटिल होती जा रही हैं। आप जितना श्रम कर रहें हैं उसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। ना तो आपका काम पर नियंत्रण बचा है और ना ही आप खर्चों को रोक पा रहे हैं। आजीविका के लिए गलत साधनों का प्रयोग नहीं करें या अनुपात से ज्यादा लाभ कमाने की भी चेष्टा नहीं करें, यह कष्ट दे सकता है। घर-परिवार में आपस में असहमति रहेगी और आपको आक्षेप भी झेलने पडेंग़े। जीवनसाथी से थोड़े बहुत मतभेद आपको मन ही मन बहुत परेशान करेंगे। आज यंत्रों का प्रयोग बहुत अधिक करेंगे और लोगों से मिलना-जुलना भी बहुत ज्यादा ही होगा। भाई-बहिनों से संबंध सामान्य रहेंगे। व्यावसायिक संबंध भी अच्छे रहेंगे। त्वचा से संबंधित एलर्जी परेशान कर सकती है। खाने-पीने में भी सावधानी बरतें।

वृश्चिक:
समय लाभ का बना हुआ है। आपकी कार्य-योजना अब मूर्त रूप ले सकती है। संतान से या सहयोगियों से काफी मदद मिलेगी। सार्वजनिक स्थानों पर आपका सम्मान बढ़ेगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शत्रुओं के विरुद्ध आप थोड़ा उग्र ही रहेंगे। आर्थिक दबाव सीमा से ज्यादा है परंतु उसे आप झेल पाने में समर्थ होंगे। इन दिनों मंगल ग्रह आपके लिए बहुत मददगार हैं और हर परिस्थिति से बाहर निकाल ले जाएंगे। घरेलू कलह कभी-कभी मन को परेशान करेगी। आज भी कुछ ऐसा ही होगा परंतु आजीविका स्थल पर परिस्थितियां एकदम विपरीत होगी। आज किसी बड़े आयोजन में भाग लेंगे और आपका एक बड़ा प्रशंसक वर्ग वहां पहले से ही मिलेगा।

धनु:
आज यात्रा का त्याग रखें। बहुत खर्चा होने वाला है। बढ़ते हुए खर्चों को आप बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे। आय होगी। बाहर के शहरों से लाभ प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में किसी को हॉस्पिटल ले जाना पड़ सकता है और एक-दो दिन समस्या बनी रह सकती है। भाईयों का सहयोग ना के बराबर मिलेगा। प्रेम संबध्ंा के लिए दिन शानदार है और अपने मन की बात कह सकते हैं। जो अविवाहित हैं उनके संबंध की बातें चलेंगी परंतु लगता है शायद समय लगेगा। भागीदारी के काम में निश्चित लाभ होगा, दैनिक आय भी बढ़ेगी। किसी शुभ समाचार से आज अचानक आपके मन में उत्साह भर जाएगा। संतान को लेकर मन में चिंताएं यथावत बनी रहेंगी।

ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 03 December 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi, rashifal, astrological signs
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved