• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज का दिन शानदार है जब आपके सोचे हुए काम बनेंगे और उसके अनुरूप साधन जुटते ही चले जाएंगे। बड़े व्यक्तियों का या आपके वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व कृपा मिलेगी। आपको पद-प्रतिष्ठा संबध्ंाी चिंता रहेगी और कभी-कभी असुरक्षा की भावना मन में रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो नियोजक का मन समझ पाने में दिक्कत आएगी। आपकी कार्य-निष्ठा आपकी मदद करेगी। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के अवसर बन रहे हंै, साधनों के उचित प्रयोग पर ध्यान दें। इस समय कहीं से भी कैसे भी लाभ प्राप्ति की इच्छा बलवती होगी और वह संकट में डाल सकती है। घर-परिवार में शुभ काम होंगे, दावत होगी और परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान का व्यवहार कुछ रूखा-सुखा रहेगा।

सिंह:
आज यात्राओं का त्याग करें क्योंकि वे कष्टदायक हैं। यात्राओं का दबाव बना रहेगा परंतु आपको एक जगह टिककर ही काम करना है और उससे कुछ नए साधन जुट सकते हैं। संतान के कामकाज में लाभ होगा और वह लाभ आपको भी मिलेगा। आज पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी या अधिक सम्मान मिलेगा। सार्वजनिक स्थान पर आपको प्रशंसा मिलने से काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा। मित्रों के साथ खाना-पीना और मनोरंजन भी कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की ज्यादा ही चिंता रहेगी। इसके बाद भी आप किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय पर अगर काम कर रहे हैं तो कर लेना चाहिए। आपका समय लगातार सुधर रहा है और इसके लिए आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा।

कन्या:
व्यावसायिक निर्णय तेज गति से लेने की आवश्यकता है। आपका प्रभाव बढ़ रहा है और ग्रह आपका साथ दे रहे हंै। किसी मामले में भ्रम की स्थिति हो तो आपको विशेषज्ञ की राय लेनी चाहिए। इस मद में खर्चा होना दिख रहा है। आज घर में अच्छा वातावरण रहेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में भी सुधार आएगा। जन्म स्थान के नजदीक जाने का अवसर मिलेगा। माता से भी संबंधों में सुधार होगा या उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। यात्रा लाभ दे सकती है बशर्ते है कि आप निजी यात्रा में भी व्यवसाय को पर्याप्त समय दे सकें। आज आपकी लोकप्रियता का दिन है। इसको कैसे भुनाएंगे यह आपसे ज्यादा आपके नियोजक जानते हैं। वाहन बदलने की इच्छा बलवान हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 03 December 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi, rashifal, astrological signs
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved