• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज प्रात: से ही कुछ चिंताएं मन में रहेंगी और आपके मन में असुरक्षा की भावना बनी रहेगी। कई बार आपको लगेगा कि आप अकेले पड़ गए हैं परंतु फिर भी आप अपना दैनिक काम-काज ढंग से करेंगे और जिम्मेदारी निभाएंगे। आपके काम-काज में आज विघ्न हैं। चाहकर भी कुछ नया नहीं कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी कोई खास सुधार नहीं आएगा। आज अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्चा औसत से ज्यादा होगा। किसी कार्यक्रम विशेष के लिए भारी खर्चा करेंगे। अज्ञात अनिष्ट की आशंका से पीडि़त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, संतान के लिए शुभ दिन है और उनकी प्रशंसा से आप प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी को लेकर मन में दुविधा रहेगी परंतु उनका अच्छा समय है।

वृषभ:
अपार चिंताओं के बीच भी आप अपना काम यथावत करते रहेंगे। जीवन संघर्ष बढ़ रहा है। आर्थिक परिस्थितियां भी थोड़ी विकट हो गईं परंतु शनिदेव आपके अनुकूल बने हैं और आखिर में आप ही विजयी होंगे। आपके शत्रु इस समय परेशान होंगे क्योंकि बाहर से आपकी उन्नति नजर आती है। माता को लेकर आप थोड़ा चिंतित से रहेंगे और उनके व्यवहार को लेकर आपके मन में परेशानियां हो सकती है। पिता के लिए समय अच्छा बना है और आपसे संबध्ंा अच्छे रहेंगे। आज किसी शानदार दावत में भाग लेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलेंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी और छोटी-मोटी यात्राएं कर सकते हैं या तीर्थाटन भी कर सकते हैं।

मिथुुन:
आज मन में कई तरह की दुविधाएं रहेंगी परंतु आप अनिश्चिय को छोडक़र अपने कत्र्तव्य पालन भलीभांति करेंगे। साधनों की बाधाएं बनी रहेंगी। जिस ढंग से आप कार्य-संपादन करना चाहते हैं सीमित रूप से कर पाएंगे। इस समय भागीदारी के मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। बेनामी कामों में भी लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा और अविवाहित लोगों के लिए प्रस्ताव बने रहेंगे, कभी भी कुछ भी हो सकता है। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध आप निर्णायक कदम उठाएगे और उसका असर आपको देखने को मिलेगा। आप अपनी योजनाओं को लेकर लोगों का सहयोग अवश्य लीजिए उससे आपकी शक्ति बढ़ेगी। इन दिनों आपको सहयोग खूब मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 03 December 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi, rashifal, astrological signs
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved