मेष:
आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है। किसी दावत में भी भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
घर-परिवार के कई मित्रों से मिलना होगा। व्यावसायिक मामलों में थोड़ी बहुत अड़चन रहेगी।
आपके रुके हुए काम अभी उसी स्थिति में रहेंगे परन्तु फिर भी बात आगे बढ़ेगी। आप सभी
का साथ लेकर सामूहिक भावना से काम करें तो अधिक सफलता मिलेगी। कारोबारी यात्रा लाभ
दे सकती है। संतान का कामकाज आज अच्छा रहेगा, उनको अधिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि
बढ़ेगी। मित्रों का ज्यादा सहयोग मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय दोनों में अच्छा समय रहेगा।
सर्दी से बचाव करके चलें, खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। आज मुंह से कोई कड़वी
बात नहीं निकालें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ:
किसी नये काम की शुरुआत आज नहीं करें। कोई मजबूरी हो तो सांकेतिक रूप में कुछ कर लें
और काम को बाद के लिए स्थगित कर दें। किसी छोटी-सी बात को लेकर भी घर के माहौल में
गर्मी आ सकती है। अपनी वाक्पटुता से ऐसे क्षणों से टाल दें। घर में सुख-सुविधाओं में
बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा परन्तु कोई न कोई मददगार भी रहेगा।
दूसरे शहरों से अच्छी आय हो सकती है। कोई खास काम करते-करते मन बदल जायेगा और आप बीच
में ही छोड़ देंगे। झूठे आरोप आ सकते हैं। आपको सावधानी से अपना पक्ष रखना चाहिए। माता
के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। घर-परिवार के नजदीक रहने का अवसर मिलेगा।
मिथुुन:
आज का दिन आपके लिए बहुत भाग्यशाली है। आप जितना अधिक मेहनत इन दिनों कर रहे हैं उन
सब का लाभ मिलने ही वाला है। नौकरी करने वालों के लिए आज कुछ विशेष दिन है, उन्हें
अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी। जो व्यवसाय करते हैं, उनके धन लाभ की मात्रा अचानक बढ़ेगी।
व्यर्थ की यात्रा नहीं करें क्योंकि न केवल खर्चा बढ़ेगा बल्कि काम भी नहीं बनेगा।
संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, आप उनके कामकाज में रुचि लें, उनका समय लाभ का
बना हुआ है। आपके व्यावसायिक विरोधी कुछ नहीं कर पायेंगे बल्कि आप उन पर भारी पड़ेंगे।
व्यक्तिगत जीवन में बहुत शानदार समय बना हुआ है। आपको महंगे उपहार मिल सकते हैं।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का आज 18 मार्च 2024 का दिन
चमत्कारी है कपूर, जीवन को संवारने का काम करता है यह
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
Daily Horoscope