आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो शाम 6:13 तक रहेगी। श्रवण नक्षत्र दोपहर 12:44 बजे तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा। शुभ योग रात्रि 9:13 तक बना रहेगा। इसके साथ ही पंचक की भी आज से शुरुआत हो रही है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा —
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष
आज दिन आपके लिए संतुलन और समझदारी से भरपूर रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखें, इससे आपके कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। पारिवारिक समय अच्छा बीतेगा, संभव है कि मंदिर जाने का योग बने। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। छात्रों को मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
वृषभ
परिश्रम की कसौटी पर आज आपको खरा उतरना होगा। किसी पुराने आलोचक को आज अपनी सफलता से चुप करा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और किसी करीबी का सहयोग लाभकारी साबित होगा।
मिथुन
आज व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। घर के कामों में वरिष्ठों की सलाह मददगार होगी। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
कर्क
आज आपको कुछ कार्यों में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है, जिससे ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी।
सिंह
आज का दिन आपके लिए हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और आपकी योजनाओं को लोग सराहेंगे। खर्च के साथ बचत का भी संतुलन बनाए रखें। ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना होगी।
कन्या
दिन यात्रा और सामाजिक मेलजोल में बीतेगा। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। जॉब बदलने का विचार है तो निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी।
तुला
आज आप पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। स्टूडेंट्स को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में सकारात्मकता रहेगी और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।
वृश्चिक
पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी और निजी समस्याओं का हल भी मिलेगा। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कामों में आपकी सराहना हो सकती है।
धनु
आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला है। खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर ले जाएगी।
मकर
परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। हालांकि, ऑफिस का काम अधिक होने के कारण निजी योजनाएं टल सकती हैं। किसी कार्य से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए तकनीकी क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। महिलाएं नए काम की शुरुआत करेंगी। व्यवसाय को बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी के योग हैं।
मीन
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। काम में जल्दीबाज़ी से बचें, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सहयोगियों का साथ मिलेगा और कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
राशिफल 18 मई 2025: आज राहु-केतु बदलेंगे राशि, बने हैं शुभ योग, जानिए कैसे बीतेगा दिन
राशिफल 17 मई 2025: जानिए आज किस राशि की किस्मत देगी साथ, कहां बरतें सावधानी
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 16 मई 2025 का दिन
Daily Horoscope