• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का जया एकादशी का दिन

Horoscope: This is how people of 12 zodiac signs will spend their Jaya Ekadashi day - Jyotish Nidan in Hindi

आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज जया एकादशी का व्रत किया जाएगा।
मेष

आज आप अपना जिद्दी व्यवहार छोड़ दें। दूसरों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। वाणी मधुर रखें, इससे कोई भी काम आसानी से पूरा कर पाएंगे, हालांकि किसी तरह के नए काम आज शुरू ना करें। दोपहर के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन खुश रहेगा।

वृषभ


दिन की शुरुआत में ताजगी और आनंद का अनुभव होगा। आपकी रचनात्मकता से आप कठिन काम भी आसानी से बना पाएंगे। काम का उत्साह बना रहेगा। दोपहर के बाद किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। इससे वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे। कोई जरूरी निर्णय हो तो आज टालना आपके लिए हितकर रहेगा।

मिथुन

घर में परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आज कोई नया काम शुरू ना करें, अन्यथा वह अधूरा ही पड़ा रहेगा। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता का अनुभव होगा। दोपहर के बाद आप में काम का उत्साह दिखेगा। पारिवारिक वातावरण में भी अनुकूलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए।

कर्क

मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु दोपहर के बाद आपके मन में कई प्रकार की चिंता उठेगी, जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा। ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें। शाम में शुरू किया काम अधूरा ही रह जाएगा। आज अनावश्यक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

सिंह


परिजनों तथा मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। किसी तरह का आर्थिक लाभ आपको हो सकता है। संतान की ओर से भी अच्छे समाचार मिलेंगे। मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा चिंताजनक समय नहीं है।

कन्या

गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। योग या एक्सरसाइज करने का मन करेगा।

तुला

आपका मन उदास रहेगा। थोड़ी आलस्य का अनुभव करेंगे। निर्धारित समय में आप अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे। इस कारण तनाव भी रह सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी की भावना का भी सम्मान करें।

वृश्चिक

परिजनों के साथ सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। कोई यात्रा हो सकती है। दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। किसी बात की चिंता आपको रह सकती है। ऑफिस या व्यवसाय स्थल पर किसी तरह का नया काम शुरू ना करें। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम जीवन में असंतुष्टि का भाव रह सकता है।

धनु

शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अधूरे काम को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। कोई निवेश प्लान कर सकते हैं। कार्यालय में सह कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। लोग आपके कार्य करने के तरीकों की तारीफ करेंगे।

मकर

परिजनों के साथ सम्बंध मधुर होंगे। हेल्थ आज अच्छी रहेगी। हालांकि बाहर खाने-पीने से बचें। दोपहर के बाद अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अस्वस्थ व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होगा। आर्थिक लाभ की पूरी संभावना है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। साथी कर्मचारी आपको सहयोग देंगे।

कुंभ

सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। वाहन या मकान संबंधी कागजी कार्रवाई ध्यान से ही करें। वैचारिक रूप से समृद्ध होंगे। मन में किसी बात की खुशी रहेगी। हर काम में आपको संतोष रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर जानें और अनावश्यक खरीदारी से बचकर धन की बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी।

मीन

आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अधूरे पड़े काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। व्यापार में भी आपको लाभ होगा। कुटुंबजनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान दे पाएंगे। आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे। पिता से लाभ होने की भी संभावना है। संतान के पीछे धन खर्च होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope: This is how people of 12 zodiac signs will spend their Jaya Ekadashi day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope this is how people of 12 zodiac signs will spend their jaya ekadashi day, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved