• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का सोमवार 24 मार्च का दिन

Horoscope: This is how people of 12 zodiac signs will spend their day on Monday, March 24 - Jyotish Nidan in Hindi

मेष
जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

वृषभ

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता। 24 मार्च को अपने बारी का इंजतार करें, संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन

जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। सोमवार को मिथुन राशि के लोगों को माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे में अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।

कर्क

जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आपसे मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवा असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

सिंह

अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कन्या

जल्दी ही किसी के बहकावे में आ जाते हैं। 24 मार्च सोमवार को समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

तुला

सोचे कार्य समय पर होने से तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

वृश्चिक

कार्य क्षमता बढ़ेगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

धनु

अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे, जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

मकर

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

कुंभ

व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके, न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुरता लाएं। यात्रा के योग हैं।

मीन

अपने अकड़ू व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार में नम्रता लाएं और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गर्म हो सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope: This is how people of 12 zodiac signs will spend their day on Monday, March 24
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope this is how people of 12 zodiac signs will spend their day on monday, march 24, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved