• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का सोमवार 17 मार्च का दिन

Horoscope: This is how people of 12 zodiac signs will spend their day on Monday 17th March - Jyotish Nidan in Hindi

मेष
सोमवार को किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृषभ

प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं, लेकिन पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

मिथुन


अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा करेंगे। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क


रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। 17 मार्च को परिवार में पूछपरख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

सिंह

नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना से बचें। विवाद न करें।

कन्या

सोमवार के दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

तुला

किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। 17 मार्च को वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

वृश्चिक

अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है। 17 मार्च को संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

धनु

समय के परिवर्तन से भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी के दिन राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें वर्ना अचानक हानि संभावित है।

मकर

आपके हौंसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता हो सकती है। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

कुंभ

सोमवार को कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकते हैं। आपकी गलती के कारण बने, बनाएं काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।

मीन

सोमवार को बड़ों की बात माननी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात सोमवार को संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope: This is how people of 12 zodiac signs will spend their day on Monday 17th March
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope this is how people of 12 zodiac signs will spend their day on monday 17th march, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved