• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का माघ की कृष्ण पक्ष चतुर्थी का दिन

Horoscope: This is how people of 12 zodiac signs will spend their day on Magh Krishna Paksha Chaturthi - Jyotish Nidan in Hindi

मेष
किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। रूचिकर व्यंजनों की प्राप्ति होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धनार्जन के नए रास्ते बनेंगे।

वृषभ

दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा, विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करने में सफल रहेगा। पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे, व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे।

मिथुन

प्रतियोगी परीक्षा में किए प्रयास सफल रहेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें। परिजनों के व्यवहार से घर में क्लेश उत्पन्न हो सकता है, कोई चौंकाने वाली खबर सुन सकते हैं।

कर्क

वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। भाइयों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा।

सिंह

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, कर्ज से मुक्ति मिलेगी, कीमती वस्तु संभाल कर रखें। कार्य की अधिकता से थकान महसूस करेंगे, सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या

परिजनों के साथ मिलकर किसी धार्मिक अनुष्ठान को पूरा करेंगे। राज कार्य में नई जिम्मेदारी मिल सकती है नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। वाहन मशीनरी पर खर्च होगा।

तुला

शुक्रवार को प्रेम प्रसंग के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि भरा रहेगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं जो आपके लिए शुभ रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक

किसी की सुनी सुनाई बात पर विश्वास करके अपने निजी संबंधों को कमजोर ना करें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, मित्रों का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।

धनु

व्यापार में मिल रहे नुकसान से तनाव बढ़ेगा, किसी योग्य महापुरुष के मार्गदर्शन से लाभ होगा। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर

कार्य की अधिकता से स्वास्थ्य कमजोर होगा, बहनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि पूर्ण रहेगा। विदेश जाने की योग बन रहे हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ

नौकरी बदलने का मन होगा। जीवनसाथी के सहयोग से रूके कार्य पूरे होंगे, सहकर्मियों का व्यवहार मन को दुखी करेगा। पिता के साथ सामंजस्य स्थापित होगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

मीन

आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी, समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के प्रति महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, किसी सद्ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope: This is how people of 12 zodiac signs will spend their day on Magh Krishna Paksha Chaturthi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope this is how people of 12 zodiac signs will spend their day on magh krishna paksha chaturthi, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved