मेष
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता और अनुभव की सराहना होगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीति में मन मुताबिक पद मिलने के योग है। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत करने का दायित्व आपको मिलेगा। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। पिता से वस्त्र, आभूषण प्राप्त होंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। घर की साज सज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी का वरदहस्त बना रहेगा।
वृषभ
व्यापार में अचानक विघ्न बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। वैज्ञानिक व शोधार्थियों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। वाहन तीव्र गति से न चलाएं। घातक सिद्ध हो सकता है। राजनीति में शत्रु षड्यंत्र रच सकता है। किसी मुकदमे में निर्णय आपके खिलाफ आ सकता है। नौकरी में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। खेलकूद प्रतियोगिता में आप गंभीर रूप से घायल हो सकते है। गुप्त धन अथवा जमीन से निकली कोई वस्तु आपको अचानक बड़ा लाभ करा सकती है। शासन सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।
मिथुन
कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा में मनोरंजन का आनंद उठाते हुए संयम पूर्वक अपने गतंव्य तक पहुंचेंगे। राजनीति में आपकी भाषा का प्रभाव जनता पर अच्छा पड़ेगा। गृहस्थ जीवन में आकर्षण एवं प्रेम बढ़ेगा। रोजगार एवं व्यापार में उन्नति प्रगति होगी। कला अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई उपलब्धि हासिल होगी। घर में सुख सुविधा की वस्तुओं के आगमन से परिवार में खुशियों का संचार होगा। अविवाहित लोगों को अपने होने वाले जीवनसाथी से निकटता का अनुभव होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी पर अपना प्रभाव डालने में सफल होंगे। विदेश से कोई अच्छा ऑफर मिलने के योग है। परीक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
कर्क
नौकरी में पदोन्नति साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। उद्योग धंधे के विस्तार की योजना सफल होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के योग है। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके लिए दिन सामान्यतः लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा। धीरे-धीरे कार्य बनेंगे। किसी पर अधिक विश्वास न करें। अपने ऊपर भरोसा रखें। अपनी सूझ बूझ से निर्णय लें। इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता और सम्मान मिलेगा।
सिंह
दिन आपके लिए सामान्य सुख और लाभदायक रहेगा। बनते बनते कार्यों में अर्चन आएंगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध से बचें। सभी से तालमेल युक्त व्यवहार बनाए रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग है। कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव युक्त समय रहेगा। यकायक कोई बड़ा निर्णय न लें। विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। राजनीति में कोई गुप्त शत्रु विरोधी आपके लिए बेहद हानिकारक सिद्ध होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति को अधिक परिश्रम करने से स्थिति सुधरेगी। निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी।
कन्या
नौकरी में पदोन्नति के साथ वाहन सुख में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह की योजना सफल होगी। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार संघ पर्यटक स्थल की सैर करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन और निर्णय से कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। जिससे आपका बॉस अथवा मलिक आपसे बेहद प्रसन्न होंगे। विदेश यात्रा की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। शासन सत्ता का लाभ रहेगा। भूमि के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। परिवार में कोई नवीन सदस्य आएगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार में आय बढ़ेगी। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से धन लाभ होगा। उद्योग में विस्तार होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र से भेंट होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित होगा। मशीनरी उद्योग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। दूर देश से किसी प्रियजन का घर आगमन होगा। ससुराल पक्ष से कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धन संपत्ति विवाद सरकारी मदद से सुलझ जाएगा।
वृश्चिक
परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। परिवार में खुशियों का संचार होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी आवश्यकता को सीमित रखें। इष्ट मित्रों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। संगीत ,गायन कला आदि के चित्र लोगों को उच्च सफलता और सम्मान मिलेगा। नए व्यापार शुरू कर सकते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। आपकी प्रभावपूर्ण भाषा शैली आपको राजनीति के क्षेत्र में प्रदार्पण करने के लिए प्रेरित करेगी। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे।
धनु
दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक हो सकता है। व्यापारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नई पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की कोशिश करें। व्यापार के क्षेत्र में जुड़े हुए व्यक्तियों का अचानक लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। कार्य क्षेत्र में कुछ दबाव बढ़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन की ओर प्रवृत्ति रहेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को जॉब से संबंधित कोई बड़ा सटका झटका लग सकता है। आपको अपना महत्वपूर्ण पद गवाना पड़ेगा। सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ सकता है।
मकर
आज सामान्य सुख एवं लाभ कारक दिन रहेगा। बनते बनते कार्य में अर्चन आएंगी। सामाजिक मां एवं प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध से बचें। सभी से तालमेल युक्त व्यवहार करें। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। जब तक कार्य पूरा ना हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें। अन्यथा कार्य बिगड़ भी सकता है। अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिक परिश्रम करने से स्थिति सुधरेगी। निजी व्यवसाय करने वाले लोगों का अचानक सफलता एवं लाभ होने की संभावना रहेगी।
कुंभ
कार्य क्षेत्र में व्यर्थ झगड़ा हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। यात्रा में किसी कीमती वस्तु का विशेष ध्यान रखें। चोरी अथवा गुम हो सकती है। व्यापार में सरकारी विभाग के कारण विघ्न बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। माता को लेकर मन कुछ परेशान रहेगा। निर्माण संबंधी कार्य में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले पैरवी अच्छे से करें। अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। राजनीति में जनता से सहयोग के सानिध्य मिलेगा। भूमिगत द्रव्यों से जुड़े कारोबार में लगे लोगों को यकायक बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के अध्ययन में अभिरुचि कम रहेगी। कृषि कार्य में बाधा दूर होगी।
मीन
अपने महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे के भरोसे न छोड़े। समय सकारात्मक रहेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें। व्यापार लाभदायक व उन्नति कारक रहेगा। अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। नौकरी में अधीनस्थ से लाभ होगा। व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। किसी प्रियजन का घर आगमन होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ति होगी। चल अचल संपत्ति से जुड़े कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। विदेशी यात्रा की पुरानी इच्छा आज पूर्ण होगी।
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का वैशाख कृष्ण पक्ष नवमीं का दिन
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का सोमवार का दिन
राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का रविवार 20 अप्रैल का दिन
Daily Horoscope