• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राशिफल: जानिये कैसा बीत रहा है 12 राशि के जातकों का दिन

Horoscope: Know how the day is going for the people of 12 zodiac signs - Jyotish Nidan in Hindi

मेष
नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता

वृषभ


आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में भी रहेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी मेंकुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं,अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे।

मिथुन


आज आपके बड़े भाई आपसे किसी विषय में चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज विरोध हो सकता है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने गोल को अचीव करने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प करेंगे और पूरा करने के लिए आज से ही जुट जायेंगे।

कर्क


प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप कहीं घूमने जायेंगे, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह

दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आपका कॉन्फिडेंस आज आपको सफलता दिलाएगा। आज आपको नकारात्मक चीज़ों से बचे रहना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या


परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। लेखन से जुड़े लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका समय अच्छा बीतेगा।

तुला

वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह उलझने से बचें। संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी। इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। आज स्वास्थ्य समस्या से आपको आराम मिलेगा।

वृश्चिक


दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको पैतृक सम्पति सम्बन्धी समस्या का समाधान मिलेगा। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा आपका ज्ञान बढेगा। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। महिलाएं बाजार में अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें।

धनु

पारिवारिक जीवन में ताल मेल बना रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे। आज आप अपनी डेली रूटीन में बुक पढ़ने की हैबिट डाल सकते है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनको नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

मकर


दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आज आपकी सेहत में सुधार आयेगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करने का अच्छा मौका मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ

आपके अंदर पोजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मीन

स्वास्थ का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से उतार-चढाव हो सकता है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढेगा। लेखन से जुड़े लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। किसी कविता की लोग तारीफ करेंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope: Know how the day is going for the people of 12 zodiac signs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope know how the day is going for the people of 12 zodiac signs, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved