आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 1 बजकर 6 आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष
अपने विचारों पर अंकुश रखना होगा। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
वृषभ
आपके किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता और तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है।
मिथुन
कार्य स्थल पर अकारण तनाव सम्भव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धन आएगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क
लंबे समय से चले आ रहे विवाद शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच रहेगा।
सिंह
अपनी आदतों को बदलें, सब कुछ ठीक होगा। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा, जोखिम भरे कार्यों से दूरियां रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
कन्या
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें, व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।
तुला
दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रूका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।
धनु
16 जनवरी को गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।
मकर
प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।
कुंभ
गुरुवार को मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख सम्भव है।
मीन
धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे।संतान सुख सम्भव है।
साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक
बिजनेस में कामयाबी के लिए फरवरी 2025 में सर्वार्थ सिद्धि योग!
मंगल दोष के कारण असफल वैवाहिक जीवन सहित अनेक बाधाएं आती हैं, राहत के उपाय!
Daily Horoscope