• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राशिफल: कैसा रहेगा 12 राशि के जातकों का माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी और शनिवार का दिन

Horoscope: How will be the day of Ekadashi and Saturday of Magh Krishna Paksha for the people of 12 zodiac signs - Jyotish Nidan in Hindi

आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 38 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज षट्तिला एकादशी का व्रत किया जायेगा।
मेष


आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उससे आपको लाभ होगा। आज संतान की ओर से आप निश्चिन्त रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

वृषभ

जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होने से आप राहत महसूस करेंगे। आज कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका न दे। आज आप घर पर किसी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

मिथुन

बहुत दिनों से जिस काम को लेकर परेशान थे वो आज पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। आज शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ बित सकता हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह


दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका मन किसी कारणवश उलझन में है, तो उसे शांत करने के लिए बच्चों के साथ थोड़ा समय बितायेंगे। यदि आप किसी प्रकार का मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

कन्या


आज व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का निर्वाहन अच्छे से करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को, लोगों का समर्थन मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख और सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।

तुला

दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज मन चल रही नकारात्मक चीजों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक


आज आपका दिन नयी उमंग लेकर आया है। काफी समय से चल रही किसी समस्या का आज समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण... आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। काम के दबाव से निकल कर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है।

धनु

पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिए थोडा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढेगा। आज बड़ों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। साथ ही दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा।

मकर


आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी।

कुंभ

आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। संतान पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। ऑफिस में अपना व्यवहार अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की रुकी डील फाइनल होगी।

मीन


सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बढेगा। आज आपका स्वास्थ उत्तम रहने वाला है। घर में नन्हें मेहमान के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope: How will be the day of Ekadashi and Saturday of Magh Krishna Paksha for the people of 12 zodiac signs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope how will be the day of ekadashi and saturday of magh krishna paksha for the people of 12 zodiac signs, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved