• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राशिफल: कैसा बीतेगा 25.03.2023 का दिन

Horoscope: How will be the day of 25.03.2023 - Jyotish Nidan in Hindi

शनिवार, 25 मार्च,2023 का दिन कुछ राशियों के लिए हानिकारक है। एक-दो राशि के जातकों को दूसरों को मदद करने से हानि होगी। कुछ के जीवन में पारिवारिक कलह का वातावरण रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष
अपने लक्ष्य को पूरा करने में समय लगेगा। धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करना मुश्किल होगा। लेकिन यदि आप अनुशासन पर ध्यान देते हैं तो अनेक बातों में बदलाव हो सकता है। जीवन बदलने वाली महत्वपूर्ण घटनाएँ अगले कुछ दिनों में हो सकती हैं। करियर के लिए अपने काम पर फोकस करें। अपने जीवन साथी के साथ बात करते समय उनके पक्ष को ठीक से समझने की कोशिश करें। अपनों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।

वृष
लक्ष्य बदलने की गलती न करें। लोगों के दबाव के कारण नकारात्मक महसूस हो सकता है। जो लोग आपकी कमजोरी या भावनाओं का गलत फायदा उठाते हैं, उनके साथ दूरी बनाए रखें। जरूरी जानकारी प्राप्त होने के बाद भी सही कदम न उठाने की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आर्थिक तौर पर अटेक कामों में गति आएगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक लोगों से सहयोग मिलेगा। जरूरी कामों पर ध्यान बनाए रखें। जीवन साथी से प्राप्त हो रहे सहयोग की वजह से कठिन निर्णय लेना संभव होगा।

मिथुन
जो काम आपके लिए सही नहीं हैं, उनमें उलझे रहेंगे तो आपका नुकसान हो सकता है। अपनी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। जो बातें आपको प्रगति की ओर ले जाती हैं, उन्हें समझने की कोशिश करें। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनमें बेहतर बनने की कोशिश करें। रिश्तों में दरार आ सकती है, टूटने की ज्यादा सम्भावना है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। संतान का सहयोग नहीं मिलेगा।

कर्क
अधिकतर बातें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव करना आपके लिए संभव हो सकता है। जिस व्यक्ति के साथ बात करने की कोशिश आपके द्वारा की जा रही है, वह रिलेशनशिप सुधरता हुआ नजर आएगा। पुरानी बातों के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। सिर्फ उन्हीं कामों पर ध्यान दें जिनमें करने में आप पारंगत हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पेट की तकलीफ बढ़ सकती है।

सिंह
जमीन जायदाद का मामला हल होगा। दूसरों आलोचना की वजह से आपका विश्वास कम हो सकता है। गलत बातों पर ध्यान न दें। भावनात्मक तकलीफ अगले कुछ दिनों में दूर हो सकती है। अभी के समय में हौसला बनाए रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता-पिता की सेवा करें, उनके आशीर्वाद से बिगड़े काम बनेेंगे।

कन्या
घर-परिवार और मित्रों से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। अपने कामों को स्वयं करें। आर्थिक पक्ष को लेकर चिन्ताग्रस्त रहेंगे। सोच के चलते तनाव बढ़ेगा। गृह कलह के आसार हैं। परिवार के हर एक व्यक्ति के विचारों को समझने की कोशिश करें। शारीरिक तकलीफ अगले कुछ दिनों में ठीक होगी।

तुला
परिचित लोगों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करें, पारदर्शिता बनाए रखें। दूसरों के विचारों को ठीक से जाने बिना काम की शुरुआत न करें। परिस्थिति की सकारात्मक और नकारात्मक बातों को समझने की कोशिश करें। आर्थिक तंगी के चलते घर में कोहराम मचेगा। पुरानी बातों को लेकर पत्नी के साथ पहले से ही रिश्तों में खटास है, यह और बढ़ेगी। अलग होने का विचार उठने लगेगा। बच्चे अपनी माँ का साथ देंगे। आप अकेले पड़ेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को बढ़ते कंपटीशन में खुद को साबित करना होगा।

वृश्चिक
लोगों की क्षमता और परिस्थिति को जाने बिना काम करेंगे तो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पैसों से संबंधित कोई भी लेन-देन करते समय खुद के साथ अन्य लोगों का भी नुकसान न हो, इस बात पर बारीकी से ध्यान दें। पुरानी बातों की वजह से तकलीफ हो सकती है। अधीनस्थों की लापरवाही से लज्जित होना पड़ सकता है। धर्म में विश्वास बढ़ेगा। अन्य लोगों की मदद करते समय खुद के काम को नजरअंदाज न करें। जीवन साथी से रिश्तों में सुधार होगा।

धनु
कुंआरों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। लेकिन एकदम से बात नहीं बनेगी। व्यवसाय बदलने की प्रबल सम्भावना है। किसी की मदद करते समय खुद का नुकसान न हो, इस बात पर ध्यान दें। परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन अपनी समस्याओं का हल खुद ढूंढने की कोशिश करनी होगी। कुछ गलत लोगों के कारण तकलीफ हो सकती है। टूटे हुए रिश्तों के चलते मन कमजोर होगा। माता-पिता संभालने का प्रयास करेंगे।

मकर
काम के लिए आपने सही मार्ग का चुनाव किया है, केवल अपनी गति बढ़ाने की आवश्यकता है। लोगों के साथ स्पष्ट बातचीत करनी होगी, वर्ना अधूरी बातों के कारण एक-दूसरे के लिए नाराजगी हो सकती है, जिससे नई समस्या पनप सकती है। काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। जिस काम में आपको रुचि है, केवल उसे स्वीकार करें। जीवन साथी के साथ पैसों को लेकर कलह होगी। सीमित आय असीमित खर्चों को लेकर घर में तनातनी बढ़ेगी।

कुंभ
परिवार के लोगों से अपनी जिम्मेदारी के लिए कुछ बातों में समझौता करना होगा। इस कारण आपके अंदर क्रोध बढ़ सकता है। अपनी भावनाओं को किसी व्यक्ति के सामने व्यक्त करने की कोशिश करें। सही-गलत का फैसला ठीक से करें। कोई भी निर्णय भावुक होकर न लें। कार्य स्थल पर रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत खराब रहेगी।

मीन
जिस व्यक्ति की वजह से जाने-अनजाने में आपका दिल दुखा है, वह व्यक्ति आपसे माफी मांगने की कोशिश कर सकता है। अगले कुछ दिनों तक व्यक्तिगत जीवन में व्यस्तता बढ़ती हुई नजर आ रही है। काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखें। अभी नई जिम्मेदारियां स्वीकार करने से बचें। प्रापर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। पत्नी के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope: How will be the day of 25.03.2023
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope how will be the day of 25032023, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved