10 मई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और उन्नति का संदेश लेकर आया है, तो वहीं कुछ को आज सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ग्रहों की चाल आज किस दिशा में ले जा रही है आपका भाग्य? क्या आज आपको मिलेगा आर्थिक लाभ, या किसी पुराने विवाद का होगा समाधान? ज्योतिषीय विश्लेषण के आधार पर जानिए, शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष राशि (Aries)
आज दिन की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के भाव से होगी। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे और विरोधी परास्त होंगे। नई योजनाओं से सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आपके प्रयास आज रंग लाएंगे। सम्मान में वृद्धि होगी और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। हालांकि पारिवारिक माहौल को शांत बनाए रखने के लिए संयम आवश्यक है। व्यवहार में विनम्रता रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है, विशेषकर माता के स्वास्थ्य को लेकर। हालांकि दिन के उत्तरार्ध में धन लाभ और विदेश यात्रा के संकेत मिल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
लापरवाही से नुकसान संभव है। कोई पुराना स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा दोबारा परेशान कर सकता है। आज किसी भी निर्णय से पहले सोच-विचार ज़रूर करें। जरूरतमंदों की सहायता करें, दिन सहज रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, धैर्य और आत्मविश्वास से काम लें। निवेश के मामलों में जल्दबाज़ी न करें। उधार देने या लेने से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo)
दिन उत्साहवर्धक रहेगा। योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत हैं। आपकी सूझबूझ से शत्रु पीछे हटेंगे। परिवार में किसी विशेष अतिथि का आगमन संभव है।
तुला राशि (Libra)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ सराही जाएगी। हालांकि, कुछ करीबी लोगों की अपेक्षाएं पूरी न होने पर असंतोष हो सकता है। संतों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
समय आपके पक्ष में है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यावसायिक लाभ के साथ-साथ घर में सकारात्मक परिवर्तन के संकेत हैं। पुरानी बीमारियों से थोड़ा सावधान रहें।
धनु राशि (Sagittarius)
आपकी कला और प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। किसी निर्माण कार्य में देरी संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। यात्रा के योग भी हैं।
मकर राशि (Capricorn)
अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित रहें। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। निजी जीवन में धैर्य और समझदारी की आवश्यकता है। भावुक निर्णयों से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius)
लंबे समय से चली आ रही परेशानियाँ कम होंगी। आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रतिस्पर्धा में जीत मिलने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मेल-मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
मीन राशि (Pisces)
अनावश्यक खर्चों से तनाव हो सकता है। कार्यसिद्धि में रुकावट आएगी, जिससे चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। विवादों से दूर रहें, संयम और शांत स्वभाव अपनाएं, तभी लाभ मिलेगा।
राशिफल 18 मई 2025: आज राहु-केतु बदलेंगे राशि, बने हैं शुभ योग, जानिए कैसे बीतेगा दिन
राशिफल 17 मई 2025: जानिए आज किस राशि की किस्मत देगी साथ, कहां बरतें सावधानी
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 16 मई 2025 का दिन
Daily Horoscope