देव गुरु बृहस्पति को सबसे बड़े ग्रह का दर्जा प्राप्त है। 20 नवंबर 2021 को 12 साल बाद गुरु ने सभी राशियों का भ्रमण करने के बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया है। एक राशि में 13 माह रहने वाले बृहस्पति की उच्च राशि के अलावा 2, 5, 9, 12वें भाव में हो या गोचर करे तो शुभ फल देता। गुरु कर्क में उच्च, मकर में नीच का होता है अर्थात चौथी राशि में उच्च और दसवीं राशि में नीच का होता है। गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से 12 में से 6 राशियाँ ऐसी हैं जिनको सबसे ज्यादा लाभ होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आइए डालते हैं एक नजर उन 6 राशियों पर जिनको गुरु के कुंभ राशि में होने का फायदा मिलने वाला है—
मेष—मेष राशि के लिए बृहस्पति का कुंभ में गोचर ग्यारहवें घर में हो रहा है। इस राशि के लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा व्यक्तियों की पदोन्नति के आसार हैं। अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह का योग बन रहा है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
Vastu Tips: बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति, रसोई घर में जाकर करें ये काम
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
Daily Horoscope