3. पति-पत्नी का रिश्ता तनावपूर्ण हो गया है तो शुक्रवार के दिन प्रेमपूर्ण
पक्षी जोड़े की तस्वीर या चित्र अपने बेडरूम में लगाएं। इससे रिश्ते मजबूत
होंगे। शुक्र ग्रह अगर कुंडली में कमजोर हो तो शुक्रवार को गाय का शुद्ध
घी मंदिर में दान करने से शुक्र बलशाली बनेंगे तथा धनलाभ मिलेगा। अगर
नौकरी, व्यापार या किसी अन्य कार्य में अवरोध आ रहा हैं तो शु्क्रवार को
काली चींटियों को शक्कर खिलाएं, इससे आपकी बाधा दूर होगी। ये भी पढ़ें - वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी
4. प्रति
शुक्रवार को एक नियमित समय पर श्री सूक्त का पाठ करें, इससे जहां शुक्र
ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, वहीं कुछ ही समय में लाभदायी परिणाम भी मिलने
लगेंगे, घर में धन का आगमन शुरू हो जाएगा।
5. पुरुष हो या महिला अपने
प्रेमी, पति और पत्नी का सम्मान करें। इतना ही नहीं अन्य महिलाओं के प्रति
भी सम्मान की भावना और दृष्टि रखें इससे आप शुक्र ग्रह के हानिकारक
प्रभावों से तो बचेंगे ही तथा धन-वैभव के कारक शुक्र आपके सभी सुखों में
वृद्धि करेंगे। 6. देवी लक्ष्मी के मंदिर में शुक्रवार के दिन कमल पुष्प,
शंख, कौड़ी, कमलगट्टे या माला, मखाने या बताशे यह चीजें देवी मां अर्पित
करने से भी जीवन में धनलाभ के प्रबल योग बनते हैं।
नोट—यह आलेख
ज्योतिषशास्त्र की जानकारियों पर आधारित है। खास खबर डॉट कॉम यह दावा नहीं
करता कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित
क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
आज का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा 12 राशि के जातकों का दिन
पितृ पक्ष में महिलाओं को जरूर करना चाहिए इन चीजों का दान, धन-धान्य से परिपूर्ण होता है घर
29 सितम्बर से शुरू होगा पितृ पक्ष, भूलकर भी नहीं करें यह काम
Daily Horoscope