• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन राशियों के अनुकूल रहेगा माह फरवरी, क्या आप भी हैं इन राशियों में, जानिये

February will be favorable for these zodiac signs, are you also in these zodiac signs, know - Jyotish Nidan in Hindi

वर्ष 2023 का एक माह बीत चुका है और दूसरा माह फरवरी शुरू हो चुका है। ग्रहों की चाल के अनुरूप यह माह राशियों के लिए एक तरफ जहाँ फायदेमंद है वहीं दूसरी ओर कुछ राशियों के लिए यह समस्याओं को आमंत्रित कर रहा है। फरवरी माह में सूर्य, बुध और शुक्र अपनी राशि बदलेंगे और शनि अस्त हो जाएगा। इसके चलते वृष और तुला राशि वालों को तरक्की के अच्छे मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए ये महीना सुखद और उपलब्धि देने वाला रहेगा। कर्क राशि वालों के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। रुका हुआ पैसा और किस्मत का साथ भी मिल सकता है। चार ग्रहों की चाल में बदलाव होने से सिंह राशि वालों के बिजनेस में नई योजनाओं पर काम होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये महीना अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। रुके काम भी पूरे होंगे। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये महीना ठीकठाक रहेगा।
वृष
तरक्की के मौके मिल सकते हैं। अनुकूल समय का फायदा उठाएं। रुके काम पूरा करने के लिए अच्छा समय है। विरोधी हावी होंगे लेकिन आपके व्यक्तित्व के सामने उनके काम पूरे नहीं हो पाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से राहत के लिए इस महीने आराम के मूड में रहेंगे। कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन धैर्य और संयम रखें। गुस्से पर काबू रखें। इस वजह से आप अपने कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। थोड़ा समय आत्म चिंतन में लगाएं। संतान का जिद्दी और अडिय़ल रवैया आपकी चिंता बढ़ा सकता है।

बिजनेस पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज को बढ़ाने वाली योजनाएं पर काम होगा। जल्दी ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। आप धैर्य और विवेक से किसी अधिकारी की मदद से परेशानियां सुलझा लेंगे। ऑफिशियल यात्राएं होती रहेंगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के बड़े लोगों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से परिवार में सुख बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के कारण बदनामी हो सकती है। सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से सावाधान रहें। अपनी आदतों और रूटीन को एकदम व्यवस्थित रखें। ब्लड प्रेशर या हार्ट पेशेंट्स को अपना खास ध्यान रखना चाहिए।


कर्क
उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा निकलवाने के लिए समय अच्छा है। फाइनेंस या लेनदेन संबंधी कामकाज चलते रहेंगे। घर के बड़ों का आशीर्वाद और मदद आपके लिए भाग्योदय करने वाली रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर मानसिक सुकून मिलेगा। आप खुद में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। थोड़ा समय आत्म चिंतन में लगाएं। इससे आपको उलझे हुए सवालों का जवाब मिल जाएगा। भावुकता और उदारता पर काबू रखें। इन कमजोरियों का फायदा कोई भी उठा सकता है। किसी नजदीकी संबंध को लेकर कन्फ्यूजन और हताशा जैसी स्थिति बन सकती है।

बिजनेस में अपनी योजनाओं और काम करने के तारीकों को सीक्रेट रखें। आपका ही कोई कर्मचारी आपकी सूचनाएं लीक कर सकता है। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इस समय कामकाज संबंधी चुनौतियां सामने आएंगी। हालांकि आप उनका सामना कर लेंगे। ऑफिस की दिक्कतें भी दूर होंगी। घर का वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार वालों की मंजूरी मिल सकती है। अपने सामथ्र्य से ज्यादा काम लेने से थकान, तनाव और बदन दर्द जैसी समस्याएं रहेंगी। आराम करें। फिजियोथेरेपी से भी राहत मिल सकती है। वायु विकार बढ़ाने वाली चीजें खाने से बचें।

तुला
रुके हुए काम फिर शुरू हो सकते हैं। निवेश संबंधी मामलों में ज्यादा ध्यान दें। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। आपको बहुत अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। आत्म चिंतन से मानसिक शांति मिलेगी। मुश्किल काम भी आप अपनी इच्छा शक्ति से पूरा कर लेंगे। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। घर में किसी भी तरह का बदलाव कर रहे हैं, तो वास्तु के नियमों को ध्यान में रखें। किसी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें। इससे संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। दूसरों की सलाह की बजाय अपने फैसलों को ही तवज्जो दें। समय के हिसाब से थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है।

परिवार के लोगों में तालमेल रहेगा। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर भी हो सकता है। किसी शादीशुददा इंसान का रिश्ता तय होने के भी योग हैं। सेहत के नजरिये से समय ठीक नहीं है। महिलाओं को सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा। किसी तरह के इंफेक्शन की आशंका बन रही है।

बिजनेस के कामों में सुधार होगा। नए एग्रीमेंट मिलेंगे जो आर्थिक नजरिये से फायदेमंद रहेंगे। कोई भी डील या लेनदेन करते समय अलर्ट रहना जरूरी है। कर्मचारियों से मदद मिलती रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से कंपनी को फायदा मिलेगा। इससे तरक्की के भी योग बनेंगे।

मकर
ये महीना मन मुताबिक गतिविधियों में बीत सकता है। समाज और परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में ध्यान दें। भाइयों के साथ चल रही पुरानी परेशानी का समाधान मिल सकता है। फंसे हुए पैसे की वापसी हो सकती है। अपने स्वभाव में मैच्योरिटी लाएं। भावुकता से नुकसान हो सकता है। कोई भी फैसला प्रैक्टिकल हो कर लें। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न होने दें। आपके साथ धोखा हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल और सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह और मदद से आपको सुकून मिल सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है।

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने बिजनेस कॉन्टैक्ट बढ़ाएं। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से कई रुके काम पूरे कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग करते समय सावधानी रखें। मौसम से बचने के लिए संतुलित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है। सुस्ती और थकान हावी हो सकती है। अपने खान-पान और रूटीन में लापरवाही करने से सेहत गड़बड़ा सकती है।

सिंह
ये महीना मन मुताबिक तरीके से बीतेगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद और प्रेम से घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी रिश्तेदार या दोस्त से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप नई ऊर्जा के साथ अपने कामों को नई दिशा देंगे। अपनी मनोवृत्ति संतुलित रखें। गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। किसी भी तरह के निवेश या लेनदेन को स्थगित रखें। फाइनेंस संबंधी कामों में नुकसान होने की आशंका है। भावनाओं पर काबू रखें। कोई आपका नाजायज फायदा उठा सकता है। गैर जरूरी खर्चों पर काबू पाने से आर्थिक समस्या से बच जाएंगे। पति-पत्नी का तालमेल गड़बड़ा सकता है। समय रहते परेशानियों को सुलझा लें। प्रेम प्रसंग में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है। शक करने से बचें।

व्यवसायिक गतिविधियों में हलचल रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात होगी। बिजनेस बढ़ाने वाली योजनाओं पर विचार होगा। उन पर काम करने के लिए भी अच्छा समय है। बिजनेस की कोई यात्रा हो सकती है। सेल्स टैक्स, जीएसटी से जुड़े काम जल्दी पूरे करें। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। ज्यादा भारी और तला-भूना खाना खाने से बचें। एसिडिटी और बदहजमी हो सकती है।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-February will be favorable for these zodiac signs, are you also in these zodiac signs, know
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: february will be favorable for these zodiac signs, are you also in these zodiac signs, know, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved