• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रहण के चलते इन राशियों के लिए चुनौती भरा होगा मार्च, कहीं आप भी तो शामिल नहीं

Due to the eclipse, March will be challenging for these zodiac signs, are you also included in it? - Jyotish Nidan in Hindi

मार्च महीने के मध्य में पहले चंद्रग्रहण और फिर अंतिम हफ्ते में सूर्य ग्रहण लगेगा। 14 मार्च साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे और 29 मार्च को मीन राशि में ही सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से मार्च के महीने को बेहद अहम माना जा रहा है। सूर्य और चंद्र ग्रहण के चलते मार्च का महीना राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। मिथुन पारिवारिक जीवन को लेकर मिथुन राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। चंद्र ग्रहण के चलते आपको लेकर गलतफहमियां परिवार के लोगों के मन में हो सकती हैं। करियर को लेकर बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। गले और उदर से संबंधित परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है, इसलिए अपना ख्याल रखें। कर्क चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और 14 मार्च को चंद्र ग्रहण के चलते मानसिक परेशानियां इस राशि के जातकों को आ सकती हैं। ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय खुलकर बातें करना आपके लिए ठीक रहेगा। धन का लेन-देन करते समय विश्वासपात्र को अपने पास रखें। प्रेम जीवन में पार्टनर से बनी अनबन अलगाव का कारण बन सकती है, संभलकर रहें। सिंह मार्च के महीने में पैतृक कारोबार करने वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी तरह के भय से आप ग्रसित इस महीने हो सकते हैं। अचानक से कोई परेशानी आने से आर्थिक पक्ष भी डगमगा सकता है। स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए सूर्य देव के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए। धनु क्रोध और गलतफहमियों के कारण पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति बन सकती है। मार्च के महीने में संतुलित बोलें और ज्यादा सुनें तो अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जा रहे हैं तो सामान की विशेष सुरक्षा करें, चोरी हो सकती है। इस माह योग-ध्यान करने से और प्रभु का स्मरण करने से आपके कई बिगड़ते काम भी बन सकते हैं। मीन सूर्य ग्रहण इस महीने आपकी ही राशि में लगेगा इसलिए मानसिक रूप से कुछ दिक्कतें आपको आ सकती हैं। फैसले लेने में आप हिचकिचा सकते हैं। कान और आंख से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं इस राशि के कुछ जातकों के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं। स्वास्थ्य का आपको विशेष ख्याल रखना होगा। नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Due to the eclipse, March will be challenging for these zodiac signs, are you also included in it?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: due to the eclipse, march will be challenging for these zodiac signs, are you also included in it?, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved