• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

हम नमस्ते क्यों करते है, कई आध्‍यात्मिक राज छिपे हैं इसमें

भारतीय एक-दूसरे से मिलने पर अभिवादन करने के लिए नमस्ते या नमस्कार शब्द का प्रयोग करते हैं। नमस्ते शब्द का उच्चारण करते समय दोनों हाथ की हथेलियों को हृदय के सामने एक साथ रखा जाता है तथा सिर को थोडा झुकाया जाता है । यह अभिवादन उन सभी लोगों के लिए होता है जो कि हमसे उम्र में छोटे होते हैं, हमारी उम्र के होते हैं, हमसे उम्र में बडे होते हैं तथा उनके लिए भी जो कि हमारे लिए अजनबी होते हैं। हमारे शास्त्रों में पांच प्रकार के पारंम्परिक अभिवादनों के बारे में बताया गया है जिसमें से नमस्कार एक है। इसे साष्टांग प्रणाम के रूप में लिया जाता है परंतु वास्तव में इसका अभिप्राय श्रृद्धा से है जैसा कि हम वर्तमान में करते हैं, जब हम एक दूसरे का नमस्ते के द्वारा अभिवादन करते हैं। हमारे दैनिक जीवन में नमस्ते का अभिप्राय किसी से मिलने के समय या फिर विदा के समय शुभकामनाएं प्रदर्शित करने या अभिवादन करने के लिए किया जाता है। नमस्ते के लिए नमस्कार तथा प्रणाम सम्बोधन का भी प्रयोग किया जाता है । नमस्कार करने की विधियां या विभिन्न मुद्राएं साधारणतया यह देखा जाता है कि नमस्ते की मुद्रा में दोनों हाथ हृदय के पास होते हैं। लेकिन वास्तव में नमस्ते करने के लिए दोनों हाथों को अनाहत चक्र पर रखा जाता है, आंखे बंद की जाती हैं और सिर को झुकाया जाता है। इसके अतिरिक्त हाथों को स्वामिधश्ठान चक्र अर्थात् दोनों भोहों के बीच में रखकर, सिर को झुकाकर और दोनों हाथों को हृदय के पास लाकर भी नमस्ते किया जाता है। यह विधि गहरे आदर का सूचक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Do you know why do we Namaste
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: astrology tips, astrology, namaste, greeting, do you know why do we namaste, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved