• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेष संक्रांति पर राशि अनुसार करें यह काम, बदल जाएगी किस्मत

Do this work according to zodiac on Aries Sankranti, luck will change - Jyotish Nidan in Hindi

14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश कर गया है। मेष संक्रांति के दिन 5 बड़े शुभ योग बने हैं। जिससे स्नान-दान और पूजा का शुभ फल और बढ़ जाएगा। साथ ही इस दिन शुभ संयोग बनने से हर तरह की खरीदारी और नई शुरुआत करने के लिए भी शुभ मुहूर्त रहेगा। शुक्रवार को तिथि, वार और नक्षत्र से सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही ग्रहों की शुभ स्थिति से मालव्य, हंस, सत्कीर्ति और विमल योग भी रहेंगे। इस दिन सूर्य अपनी उच्च राशि में रहेगा। वहीं, गुरु, शुक्र और शनि ये तीन ग्रह खुद की राशियों में होंगे। ऐसे संयोग में किए गए कामों से लंबे समय तक फायदा मिलता है। वहीं, नई नौकरी और बिजनेस में की गई नई शुरुआत से भी सफलता मिलने की संभावना और बढ़ जाती है।
ज्योतिषियों के अनुसार मेष संक्रांति पर राशि अनुसार धर्म-कर्म किए जाते हैं तो अक्षय पुण्य मिलता है और कुंडली के ग्रह दोष शांत किए जा सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर आज के दिन राशि अनुसार किसको क्या काम करना चाहिए।
1. मेष राशि के लोग इस दिन दर्पण, मच्छरदानी, तिल का दान कर सकते हैं।
2. वृष राशि वाले किसी भी काम की शुरुआत बड़ों का आशीर्वाद लेकर करें। जूते-चप्पल और वस्त्रों के साथ अनाज का दान करें।
3. मिथुन राशि के लोगों को गुड़, काले तिल का दान करना चाहिए।
4. कर्क राशि के लोग साबूदाना, शहद और फलों का दान करें।
5. सिंह राशि वाले चने की दाल और घी का दान कर सकते हैं।
6. कन्या राशि के लोगों को संक्रांति पर चादर और वस्त्रों का दान करना चाहिए।
7. जिन लोगों की राशि तुला है, उन्हें गुड़, तिल का तेल और चावल का दान करना चाहिए।
8. जिस व्यक्ति की राशि वृश्चिक है, उसे दूध, दही और तिल से बनी मिठाई का दान करना चाहिए।
9. धनु राशि के लोग गाय को घास खिलाएं और हल्दी का दान करें।
10. मकर राशि वाले लोगों को उड़द की दाल, सरसों तेल और राई का दान करना चाहिए।
11. कुंभ राशि के लोग काले तिल और तेल का दान करेंगे तो बेहतर रहेगा।
12. जिन लोगों की राशि मीन है, उन्हें गेहूं, गुड़ और चावल का दान करना चाहिए।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Do this work according to zodiac on Aries Sankranti, luck will change
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: do this work according to zodiac on aries sankranti, luck will change, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved