• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेष राशि में सूर्य और बुध की युति, इन राशि के जातकों का खुलेगा भाग्य

Conjunction of Sun and Mercury in Aries, luck will open for people of these zodiac signs - Jyotish Nidan in Hindi

मंगल की राशि में इस वक्त 3 बड़े ग्रह पैर जमाय बैठे हैं। मेष राशि में कल 10 मई को बुध ने प्रवेश किया, जहां पर सूर्य देव पहले से ही विराजमान हैं। मेष राशि में सूर्य और बुध के एक साथ होने से सूर्य और बुध की युति बनी है। मेष में बुध के गोचर करते ही बुधादित्य राजयोग बन गया है। बुध-सूर्य की चाल कुछ राशियों की किस्मत चमका सकती है तो कुछ को मुश्किल में भी डाल सकती है। डालते हैं एक नजर उन राशियों पर जिनका समय अच्छा रहेगा— तुला
मेष राशि में बुध और सूर्य की युति बनने से तुला राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद खत्म होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।


मेष



मेष राशि के जातकों के लिए बुध और सूर्य की युति फायदेमंद मानी जा रही है। बुध और सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ी योजनाएं अपना कमाल दिखाएंगी। वहीं, समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, कुछ लोग अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताएंगे। बुध की कृपा से रुके हुए कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

सिंह


बुध के गोचर से बनी बुध और सूर्य की युति सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ मानी जा रही है। व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। बुध और सूर्य की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है। वहीं, आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

नोट—आलेख
में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Conjunction of Sun and Mercury in Aries, luck will open for people of these zodiac signs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: conjunction of sun and mercury in aries, luck will open for people of these zodiac signs, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved