16 जुलाई को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) लगने वाला है। इसे पूरे भारत (India) में देखा जा
सकेगा। अनुमान है कि चंद्र ग्रहण करीब तीन घंटे तक रहेगा। यह 16 जुलाई की
रात करीब 1 बजकर 32 मिनट पर लगेगा और 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। इस बार चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) और गुरु
पूर्णिमा पर्व (Guru Purnima 2019) एक साथ पड़ रही हैं। गुरु पूर्णिमा पर यह लगातार दूसरे वर्ष
चंद्रग्रहण लग रह है। वहीं, 16 जुलाई यानी मंगलवार को चंद्र ग्रहण रात 1:31
से शुरू होकर 17 जुलाई सुबह 4:31 बजे तक रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस क्रम में चंद्र
ग्रहण के नौ घंटे पूर्व 16 जुलाई को सूतक लगने के कारण शाम 4:30 से मंदिरों
के कपाट बंद हो जाएंगे। बता दें कि पिछली साल भी गुरु पूर्णिमा के दिन
चंद्र ग्रहण पड़ा था। पिछले साल 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर ही खग्रास
चंद्रग्रहण था। पहले इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 51 मिनट थी।
ज्योतिष के अनुसार, 1870 यानि डेढ़ सदी के बाद गुरु पूर्णिमा पर चन्द्रग्रहण का योग पड़ रहा है। तीन साल की अवधि वाले चन्द्रग्रहण का विभिन्न राशियों के जातकों पर अच्छा तो किसी राशि पर मिश्रित प्रभाव पड़ेगा। गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों को सूतककाल लगने से पहले ही गुरुओं की पूजा कर आशीर्वाद लेना शुभ होगा।
गर्भवती महिलाओं पर चंद्र ग्रहण का असर...
इन वास्तु उपायों से पायी जा सकती है मनचाही नौकरी
आज का राशिफल: कैसा बीतेगा 23.03.2023 का दिन
वास्तुशास्त्र: दक्षिण मुखी स्थलों का प्रभाव
Daily Horoscope