• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुष्मान ने जारी किया ड्रीम गर्ल-2 का नया टीजर, इस बार निशाने पर रणबीर कपूर

Ayushmann releases new teaser of Dream Girl-2, this time on target Ranbir Kapoor - Bollywood News in Hindi

आयुष्मान खुराना हिन्दी सिनेमा में अपने अभिनय के एक अलग पहचान रखते हैं। वर्ष 2019 में उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल का प्रदर्शन हुआ था, जिसे दर्शकों ने खासा पसन्द किया था। अब इस वर्ष उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल-2 का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह फिल्म आगामी 7 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म का नया टीजर होली के मौके पर जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफल हुआ है। इससे पूर्व इसका एक टीजर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर प्रदर्शित किया गया था। आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया टीजर रिलीज किया है। टीजर में पूजा के रोल में आयुष्मान खुराना कहते हैं, पूजा बोल रही हूं, आप कौन? दूसरी तरफ से रणबीर कपूर की आवाज आती है, तुमने मेरी आवाज पहचानी नहीं। पूजा कहती हैं, पहचान लिया, एक नंबर के झूठे हो तुम शादी के वादा मुझसे और शादी किसी और से। रणबीर कपूर की आवाज आती है, सब अफवाह है। तभी कोई महिला पूछती है, किससे बात कर रहे हो। रणबीर कपूर की आवाज आती है, कोई नहीं, बठिंडा वाली बुआ हैं। पूजा कहती हैं, झूठे, मक्कार मिल कब रहे हो। रणबीर कपूर की आवाज आती है, मिलकर समझाता हूं, होली पर आ रहा हूं, तुम्हें रंग लगाने। पूजा कहती हैं, मैं सात जुलाई को आ रही हूं, अपना रंग दिखाने। अच्छा सुनो, आना जरूर फैमिली के साथ। रणबीर कपूर की आवाज आती है, फैमिली के साथ? पूजा कहती हैं, हां, कपूर के बिना पूजा कैसे होगी। आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल में भी पूजा नाम की लडक़ी की आवाज निकालकर लोगों से फोन पर बात करते थे। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। राज शांडिल्य ही ड्रीम गर्ल 2 का निर्देशन कर रहे हैं। पहली फिल्म का निर्देशन भी उन्हीं का था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayushmann releases new teaser of Dream Girl-2, this time on target Ranbir Kapoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayushmann releases new teaser of dream girl-2, this time on target ranbir kapoor, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved