• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपने में दिखाई दे जानवर तो नुकसान नहीं अपितु होता है लाभ

Animals seen in dreams are not harm but gain - Jyotish Nidan in Hindi

पिछले दिनों हमने अपने पाठकों के साथ सपनों को लेकर कुछ बातें की थी। क्यों आते हैं सपने और शुभ होते सपने शीर्षक के अन्तर्गत जानकारी दी गई। आज इस कड़ी में हम आपसे बात करेंगे सपनों में दिखाई देने वाले जानवारों के बारे में। स्वप्न शास्त्र का कहना है कि यदि आप को सोते समय सपना आए और उसमें कोई जानवर दिखाई दे तो यह अच्छा व शुभ होता है। सपने किसी भी तरह के हो सकते हैं लेकिन हर सपने का अपना महत्व और अर्थ होता हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार आपके द्वारा देखे गए सपने आपकी जिंदगी को भी प्रभावित करते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन सपनों पर जिनमें आप जानवर देखते हैं। यह शुभ संकेत होता है। जानते हैं इन सपनों के बारे में... मेंढक देखनासपने में मेंढक को हाथों में पकडऩा शुभ संकेत देता है। सपने में मेंढक देखने का मतलब की आपको अपने काम में सफलता अवश्य मिलेगी। आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। जिससे आपको खुशी मिलेगी। बिल्ली देखना
यदि सपने में आप बिल्ली देखते हैं तो यह भी शुभ संकेत देता है। सपने में जंगली बिल्ली को देखने का मतलब ये होता है कि आपका लक्ष्य पूरा होने वाला है। यानि की आपने करियर या जीवन को लेकर जो भी सोच रखा है वो पूरा हो जाएगा।
कुत्ता दिखना
सपने में कुत्ता देखना शुभ संकेतक है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में कुत्ता आपको काटता हुआ दिखे तो इसका अर्थ है कि आपको किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। सपने में कुत्ता दौड़ाता है तो यह आपके जीवन में सुधार आने का संकेत है।
गाय का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गाय का दिखना अत्यंत शुभ माना गया है। गाय का दिखना यह संकेत देता है कि आपको अपने जीवन में सुख की प्राप्ति होने वाली है। यदि सपने में सफेद रंग की गाय दिखे तो मतलब आपको सफेद रंग से जुड़ी चीजों से लाभ मिलेगा। यदि सपने में गाय का बछड़ा दिखे तो इसका मतलब है कि आपको धन में वृद्धि होने वाली है।
हाथी का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने आपको हाथी दिखता है तो यह एक शुभ संकेत लेकर आता है। सपने में हाथी दिखाई देना सौभाग्य के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि का सूचक है। यदि आप सपने में हाथी की सवारी करते देखते हैं तो इसका अर्थ है कि घर में सुख-शांति आएगी, आपके वैभव में भी वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Animals seen in dreams are not harm but gain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: animals seen in dreams are not harm but gain, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved